Last Updated:
Bhind News: एमपी के भिंड जिले एक शासकीय स्कूल के शिक्षक पर ही छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है. जहां शिक्षक पास कराने का लालच देकर अश्लील करता था. फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. क्या है पूरा मामला, जानिए.
रवि रमन त्रिपाठी(भिंड),
Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शासकीय स्कूल के शिक्षक पर ही छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है. आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह पिछले 6 माह से छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ छेड़खानी कर रहा था. छात्रा की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
यह पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल का है. आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने जब अचानक स्कूल जाना बंद कर दिया, तो परिजनों को शक हुआ. उन्होंने जब बेटी से इसका कारण पूछा, तो छात्रा ने रोते हुए अपनी मां को शिक्षक की घिनौनी हरकतों के बारे में पूरी बात बताई. छात्रा ने बताया कि शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता था और उनके साथ छेड़खानी करता था.
परीक्षा में पास कराने का लालच देता था आरोपी
आरोप यह भी है कि शिक्षक की इन हरकतों की शिकायत छात्राओं ने पहले भी स्कूल प्रबंधन और अन्य शिक्षकों से की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. शिकायत के बावजूद शिक्षक बेखौफ होकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करता रहा. बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक छात्राओं को परीक्षा में पास कराने का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था.
पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
शिक्षक की करतूतों का पता चलते ही छात्रा अपने परिजनों के साथ देहात थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी शिक्षक रामेंद्र कुशवाह पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शिक्षा विभाग भी इस खुलासे के बाद हरकत में आ गया है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें