वेतन बढ़वाने उद्योग नगर में श्रमिक कर रहे हड़ताल: चौथे दिन भी ठप रहा काम; बुरहानपुर कांग्रेस ने भी दिया समर्थन – Burhanpur (MP) News

वेतन बढ़वाने उद्योग नगर में श्रमिक कर रहे हड़ताल:  चौथे दिन भी ठप रहा काम; बुरहानपुर कांग्रेस ने भी दिया समर्थन – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के उद्योग नगर में श्रमिक बढ़े हुए वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को चौथे दिन भी कर्मचारियों ने काम नहीं किया। इस मामले में कांग्रेस ने भी श्रमिकों का समर्थन किया है।

.

दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने श्रमिकों के वेतन में वृद्धि की है। हालांकि, उद्योग और साइजिंग संचालक श्रमिकों को बढ़ा हुआ वेतन नहीं दे रहे हैं।

शुक्रवार दोपहर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने सहायक श्रम पदाधिकारी कन्हैयालाल मोरे से मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों को जल्द बढ़ा हुआ वेतन दिलाने की मांग की और संचालकों से बात करने को कहा।

इस पर सहायक श्रम पदाधिकारी मोरे ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही एसोसिएशन से चर्चा कर निर्णय लेंगे। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रियांक सिंह ठाकुर ने बताया कि श्रमिकों को बढ़ा हुआ वेतन न मिलने से वे परेशान हैं। इस दौरान पूर्व विधायक हमीद काजी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।



Source link