एक के बाद एक सारे सूरमा ढेर…हेजलवुड के आगे सरेंडर, सिर्फ अभिषेक ने दिखाया दम

एक के बाद एक सारे सूरमा ढेर…हेजलवुड के आगे सरेंडर, सिर्फ अभिषेक ने दिखाया दम


Last Updated:

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर आउट हो गई, जिसमे अभिषेक ने 37 गेंद में 68 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया.

अभिषेक शर्मा

मेलबर्न: जैसे अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता ठीक उसी तरह सिर्फ अभिषेक शर्मा के रन बनाने से भारत मैच नहीं जीत सकता. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपने पहले मैच में अभिषेक ने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया, लेकिन उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और आठ बॉल पहले ही ऑलआउट हो गई.

37 गेंद में 68 रन बना गए अभिषेक
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऑलराउंडर हर्षित राणा ने 33 गेंद में 35 रन की पारी खेली और अभिषेक के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़कर भारत को 100 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की. भारत के नौ खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके.

हेजलवुड से हारी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज हेजलवुड के अलावा जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने दो-दो विकेट झटके. इससे पहले खचाखच भरे एमसीजी मैदान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए. इसके बाद हेजलवुड ने अपनी गेंदों से कहर बरपाया. जोश हेजलवुड ने अपने चार ओवर के स्पेल में 15 डॉट गेंदें फेंकी, उन्हें पिच से अच्छा मूवमेंट मिल रहा था.

सारे दिग्गज ढेर
शुभमन गिल (5), संजू सैमसन (2), सूर्यकुमार यादव (1), तिलक वर्मा (0), अक्षर पटेल (7), शिवम दुबे (5) एक के बाद एक सारे दिग्गज डगआउट लौट गए. सीरीज का तीसरा मैच 2 नवंबर को होबार्ट में भारतीय समयानुसार पौने दो बजे से शुरू होगा.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

एक के बाद एक सारे सूरमा ढेर…हेजलवुड के आगे सरेंडर, सिर्फ अभिषेक ने दिखाया दम



Source link