MP Weather: एमपी में मौसम की दोहरी मार, ठंड-बारिश से लोग हुए परेशान, 4 जिलों में अलर्ट, रात को बढ़ेगी सिहरन

MP Weather: एमपी में मौसम की दोहरी मार, ठंड-बारिश से लोग हुए परेशान, 4 जिलों में अलर्ट, रात को बढ़ेगी सिहरन


भोपाल. शुक्रवार को मध्य प्रदेश में मौसम का अजीबोगरीब मिजाज देखने को मिला. यहां कई जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंडक के बाद बारिश का दौर देखा गया. ऐसे में राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, सागर, गुना, मुरैना, धार, छतरपुर, मंडला, सीधी और उमरिया जैसे जिलों में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई. वहीं कुछ जगहों पर दिनभर बादल छाए रहे.
मुरैना के गांव में तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया. ऐसे में जल भराव की स्थिति देखी जा रही है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में तीन अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हो गए हैं. इसमें खास तौर पर डिप्रेशन, ट्रफ और साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के रूप में देखा जा रहा है.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में मोंथा नामक चक्रवाती तूफान मध्य प्रदेश से गुजरने के बाद अब कमजोर पड़ गया है. यह अब तूफान से बदलकर लो प्रेशर सिस्टम के रूप में तब्दील हो जाएगा. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अरब सागर और म्यांमार के ऊपर लो प्रेशर सिस्टम के रूप में बदलने की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के अलग-अलग संभागों के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. वहीं मुरैना, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जैसे जिलों में हल्की बारिश का दौर देखा जा सकता है.
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: नरसिंहपुर – 28.6°C (सबसे ज्यादा), नर्मदापुरम – 28.4°C, खरगोन – 28°C, मंडला – 27.2°C, खंडवा – 27.1°C
न्यूनतम तापमान: राजगढ़/शिवपुरी/खंडवा – 16°C (सबसे कम), खरगोन – 17.2°C, नौगांव (छतरपुर) – 18.1°C, गुना – 18.6°C, धार- 18.7°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 25.2°C
जबलपुर – 24.5°C
भोपाल – 24°C
इंदौर – 23.8°C
उज्जैन – 22.5°C



Source link