Last Updated:
Ravichandran Ashwin questioned Gautam Gambhir : गौतम गंभीर की रणनीति पर रविचंद्रन अश्विन ने सवाल उठाए, अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर आलोचना की, हर्षित राणा की बल्लेबाजी के बावजूद गेंदबाजी में कमी रही.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की हर्षित राणा को ऑलराउंडर साबित करने की जिद में टीम इंडिया का नुकसान हो रहा है. नंबर एक टी20 बल्लेबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है. पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर इस फैसले पर सवाल उठाया है और टीम मैनेजमेंट से अपनी रणनीति पर फिर से सोचने को कहा है.
अश्विन ने कहा कि अर्शदीप को उनके रिकॉर्ड को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए. पंजाब के इस तेज गेंदबाज को टीम से बाहर रखने का फैसला आलोचना का शिकार हो रहा है. अर्शदीप ने भारत के लिए 65 टी20 मैचों में 18.76 की औसत से 101 विकेट लिए हैं. यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज पावरप्ले और डेथ ओवरों दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर चुका है. उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने का फैसला फैंस और विशेषज्ञों दोनों की आलोचना का कारण बन रहा है.
अपने यूट्यूब चैनल ‘अश की बात’ पर बोलते हुए, अश्विन ने कहा कि अर्शदीप सिंह को बुमराह के बाद दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में टीम में होना चाहिए. पूर्व भारतीय स्पिनर ने आगे कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं हैं, तो 26 साल के अर्शदीप को पहले तेज गेंदबाज के रूप में टीम में होना चाहिए. “अगर बुमराह खेल रहे हैं, तो अर्शदीप सिंह का नाम आपके तेज गेंदबाजों की सूची में दूसरा होना चाहिए. अगर बुमराह नहीं खेल रहे हैं, तो अर्शदीप आपके पहले गेंदबाज होने चाहिए. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि अर्शदीप सिंह इस टीम में प्लेइंग इलेवन से कैसे बाहर रह जाते हैं. मुझे यह बिल्कुल समझ में नहीं आता.”
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत चार विकेट से हार गया. अर्शदीप की जगह खेले गए हर्षित राणा ने बल्ले से 35 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन गेंदबाजी में ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने उन्हें पावरप्ले में जमकर रन दिए. “बेशक हर्षित राणा ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन यह उनके बारे में नहीं है. यह अर्शदीप सिंह के बारे में है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली था, लेकिन तब से वह लगातार टीम से बाहर हो रहे हैं. उन्हें इतनी बार बेंच पर बैठाया गया है कि उन्होंने अपनी लय खो दी है.”
पूर्व भारतीय स्पिनर ने आगे कहा कि मैनेजमेंट को अर्शदीप के भविष्य पर विचार करना चाहिए. “हमने एशिया कप में देखा, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने स्पेल में अच्छी वापसी की, लेकिन लय खोते दिख रहे थे. आपका चैंपियन गेंदबाज लय खो देगा अगर आप उसे नहीं खिलाएंगे. इसलिए अगर आप अर्शदीप सिंह हैं तो यह वास्तव में कठिन स्थिति है. मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि उन्हें वह जगह मिलनी शुरू हो जाए जो वह डिजर्व करते हैं,”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें