From October 1, college will be studied on AIR | 1 अक्टूबर से आकाशवाणी पर होगी कॉलेज की पढ़ाई

From October 1, college will be studied on AIR | 1 अक्टूबर से आकाशवाणी पर होगी कॉलेज की पढ़ाई


हाेशंगाबादएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • यूजी के 40 मिनट के तीन और पीजी के 30 मिनट के दाे लेक्चर होंगे

अब काॅलेज की कक्षाएं भी ऑनलाइन लगेंगी। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हाे जाएगी। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग ने 1 अक्टूबर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की तैयारी कर ली है। काॅलेज के स्टूडेंट्स के लिए यूजी-पीजी के लेक्चर आकाशवाणी पर प्रसारित हाेंगे। यूजी के लिए 40 मिनट के तीन और पीजी के स्टूडेंट्स के लिए 30 मिनट के दाे लेक्चर आकाशवाणी पर प्रसारित हाेंगे।

काॅलेज लेवल पर प्राचार्य की माॅनीटरिंग में साेशल मीडिया पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हाेंगी। इनकी साप्ताहिक रिपाेर्ट उच्च अधिकारियाें काे भेजी जाएगी। ऑनलाइन लेक्चर तैयार करने के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटी काे जिम्मेदारी दी है। 21 सितंबर तक ऑनलाइन लेक्चर तैयार करने के लिए प्राध्यापकाें की सूची दी जाएगी। पहली बार गणित और अकाउंट जैसे विषय का भी प्रयाेग होगा।

पोटर्ल पर अपलोड होंगे लेक्चर के वीडियो: उच्च शिक्षा ओएसडी डाॅ. धीरेंद्र शुक्ल ने बताया ऑनलाइन कक्षाओं का टाइम टेबल तैयार होगा। ऑनलाइन कक्षाओं की माॅनिटिरिंग हाेगी। आकाशवाणी माध्यम चुनने का कारण गांव-गांव में इसकी पहुंच हाेने के साथ ही स्टूडेंट्स तक पहुंच की सुविधा है। पाेर्टल पर भी ऑडियाे वीडियाे लेक्चर अपलाेड किए जाएंगे।

यूजी के इन विषयों के होंगे ऑनलाइन लेक्चर
हिंदी राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगाेल, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हाेमसाइंस, गणित, जंतुशास्त्र, फिजिक्स, केमेस्ट्री, प्राणीशास्त्र, अकाउंट, प्रबंधन, वाणिज्य व्यवसाय।

यूजी के ये विषय
पीजी : मैनेजमेंट, अकाउंट, वाणिज्य व्यवसाय, केमेस्ट्री, प्राणीशास्त्र, फिजिक्स, जंतुशास्त्र, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगाेल, इतिहास, राजनीति, हिंदी, अर्थशास्त्र।

0



Source link