खरगोन में केंद्रीय विद्यालय में बम डिफ्यूज मॉक ड्रिल: बीडीडीएस टीम ने दिखाया लाइव प्रदर्शन, छात्रों को सिखाए सुरक्षा उपाय – Khargone News

खरगोन में केंद्रीय विद्यालय में बम डिफ्यूज मॉक ड्रिल:  बीडीडीएस टीम ने दिखाया लाइव प्रदर्शन, छात्रों को सिखाए सुरक्षा उपाय – Khargone News


खरगोन की बीडीडीएस (बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड) टीम ने शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जागरूकता बढ़ाना और छात्रों को लावारिस वस्तुओं से निपटने का तरीका सिखा

.

मॉक ड्रिल टीम प्रभारी निरीक्षक संजय मोरी ने प्रिंसिपल अन्नू भाई पटेल और स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में एक डमी बम रखा। इसके बाद स्क्वॉड को सूचना दी गई। टीम ने बम ढूंढने से लेकर उसे निष्क्रिय करने तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया और इसमें उपयोग होने वाले सुरक्षा उपकरणों की जानकारी भी दी।

अभ्यास के दौरान, डॉग हैंडलर प्रधान आरक्षक बिसनसिंह सिसोदिया के डॉग ‘मेजर’ ने संदिग्ध बैग को सूंघकर उसमें विस्फोटक सामग्री होने की पुष्टि की। इसके बाद बीडीडीएस टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की।

बम टेक्नीशियन आर. गिरजा सागर बरुआ ने बम सूट पहनकर एनएलजेडी (NLJD), डीएसएमडी (DSMD), ईवीईडी (EVD) और आरटीवीएस (RTVS) जैसे उपकरणों से संदिग्ध बैग की जांच की। एक्स-रे लेने पर बैग में बम होने की पुष्टि हुई। टेक्नीशियन ने एक्सटेंशन रॉड का उपयोग कर संदिग्ध बैग को सावधानीपूर्वक बीडीडीएस वाहन की बम ट्रॉली में रखा और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।

छात्रों ने इस दौरान कई सवाल पूछे। उन्हें समझाया गया कि किसी भी लावारिस सामान को हाथ न लगाएं, उससे उचित दूरी बनाए रखें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इस मॉक ड्रिल में बीडीडीएस प्रभारी निरीक्षक संजय मोरी, सहायक उप निरीक्षक अशोक ठाकरे, प्रधान आरक्षक बनवीर राठौर, आरक्षक रामनरेश सिकरवार, प्रेमनारायण महोबिया, गिरजा सागर बरुआ, राहुल चौधरी, सुरेश यादव और डॉग ‘माइला’ शामिल हुए।

देखिए तस्वीरें…



Source link