कौन था वो ऑलराउंडर, जो इरफान के साथ खेल चुका था, सड़क हादसे में गंवाई जान

कौन था वो ऑलराउंडर, जो इरफान के साथ खेल चुका था, सड़क हादसे में गंवाई जान


Last Updated:

Rajesh Banik dies road accident: राजेश बानिक की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. वह त्रिुपुरा की ओर से खेलते थे. बानिक टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और मिडिल ऑर्डर बैटर अंबाती रायुडू के साथ खेल चुके हैं.

40 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर की हुई मौत.

नई दिल्ली. अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके त्रिपुरा के पूर्व ऑलराउंडर राजेश बानिक की पश्चिम त्रिपुरा के आनंदनगर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. वह 40 साल के थे। उनके परिवार में उनके पिता, मां और भाई हैं. बानिक ने 2002-03 सत्र में त्रिपुरा के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था. वह अपने समय में राज्य के शीर्ष क्रिकेटरों में शामिल थे और बाद में अंडर-16 राज्य टीम के चयनकर्ता भी रहे. शुक्रवार को अचानक उनकी मौत से राज्य में क्रिकेट जगत सदमे में है. त्रिपुरा क्रिकेट संघ ने शनिवार को अपने मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी.

अधिकारियों के अनुसार, मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बानिक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें अगरतला के जीबीपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह पूर्व क्रिकेटर कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे.बानिक की फैमिली में उनकी मां हैं. उनके परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और पुलिस को एक लिखित बयान दिया.

12 दिसंबर, 1984 को अगरतला के कृष्णा नगर इलाके में जन्मे बानिक ने कम उम्र से ही असाधारण क्रिकेट प्रतिभा दिखाई थी. उन्होंने 2002-03 सीज़न में त्रिपुरा के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और जल्द ही राज्य के सबसे प्रतिभाशाली ऑलराउंडरों में से एक के रूप में अपनी पहचान बना ली. एक मज़बूत मध्यक्रम बल्लेबाज और एक कुशल लेग-ब्रेक गेंदबाज. अपने लगातार घरेलू प्रदर्शन के दम पर उन्हें कॉस्टकटर वर्ल्ड चैलेंज 2000 के लिए भारत की अंडर-15 टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया. उस टूर्नामेंट में बानिक ने पूर्व भारतीय क्रिकेटरों अंबाती रायुडू और इरफ़ान पठान के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था.

राजेश बानिक ने 2016-17 के रणजी ट्रॉफी सीज़न में घरेलू क्रिकेट में त्रिपुरा के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जब टीम अपने इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची. बानिक ने 42 प्रथम श्रेणी मैचों, 24 लिस्ट ए मैचों और 18 टी20 मैचों में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कौन था वो ऑलराउंडर, जो इरफान के साथ खेल चुका था, सड़क हादसे में गंवाई जान



Source link