अर्शदीप सिंह के सब्र का बांध टूटा, खुलकर सोशल मीडिया पर लिखी अपनी बात

अर्शदीप सिंह के सब्र का बांध टूटा, खुलकर सोशल मीडिया पर लिखी अपनी बात


Last Updated:

Arshdeep Singh’s Cryptic Post: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अर्शदीप सिंह को कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा, जिससे फैंस और क्रिकेट पंडितों में नाराजगी है. अर्शदीप सिंह ने इशारों में कही अपने दिल की बात.

अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर हो रहा बवाल

नई दिल्ली. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी को कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन में खेलने लायक नहीं समझ रहे. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को लेकर लगातार फैंस और क्रिकेट पंडित आलोचना कर रहे हैं. पहले दो मुकाबले से बाहर रहने के बाद अर्शदीप सिंह ने भी दिल का दर्द जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इशारों में ऐसा बात लिखी जिसने हर किसी को इसे लेकर चर्चा करने पर मजबूर कर दिया.

26 साल के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 65 टी20 इंटरनेशनल में 101 विकेट हासिल किए हैं. इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी कोच और कप्तान हर्षित राणा को उनसे पहले तरजीह देकर प्लेइंग इलेवन में लगातार जगह दे रहे हैं. टीम मैनेमजेमेंट को इस कदम ने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों से तीखी आलोचना झेलनी पड़ी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह की इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है.

अर्शदीप की सोशल मीडिया पोस्ट ने खींचा ध्यान

विवाद के बीच अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो लिखा उसने सबका ध्यान खींचा है.  उन्होंने अपने मन की बात साझा करते हुए लिखा, “जो भी बीज आप बोते हैं (आपके कर्म), वही फल आप काटते हैं (नतीजा).”

इस पोस्ट के समय ने अटकलों को जन्म दिया है कि तेज गेंदबाज टीम मैनेजमेंट के सलेक्शन से नाराज हो सकते हैं. अर्शदीप सिंह को बाहर बिठाकर हर्षित राणा को बतौर तेज गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल करना किसी के गले नहीं उतर रहा. भारत ने मेलबर्न में दूसरा टी20 मैच चार विकेट से हार गया, जबकि पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था. पांच मैचों की सीरीज में तीन मैच बाकी हैं, सभी की नजरें इस पर होंगी कि क्या अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

अर्शदीप सिंह के सब्र का बांध टूटा, खुलकर सोशल मीडिया पर लिखी अपनी बात



Source link