घर के बाहर पटाखे फोड़ने के विवाद में फायरिंग: दो युवकों के साथ मारपीट की, भागते समय बोले आरोपी- आइंदा रोका-टोका तो सीधे हत्या होगी – Bhopal News

घर के बाहर पटाखे फोड़ने के विवाद में फायरिंग:  दो युवकों के साथ मारपीट की, भागते समय बोले आरोपी- आइंदा रोका-टोका तो सीधे हत्या होगी – Bhopal News



भोपाल के ऐशबाग इलाके में घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे दो युवकों को एक परिवार ने शोर न करने की हिदायत दी। इस पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की और एक राउंड फायर कर दिया। इसके बाद जब आस पास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी फरियादी को

.

टीआई वीबीएस सेंगर ने बताया कि 30 वर्षीय शफीक पिता समीर खान निवासी अहाता सिकंदर कुली प्राइवेट काम करता है। उसने बताया कि देर रात उसके घर के बाहर तौफीक और सिराज पटाखे जला रहे थे। जिससे परिवार के सदस्यों की नींद नहीं लग रही थी। आरोपियों को समझाने के लिए बाहर पहुंचे तो उन्होंने अभद्रता करना शुरू कर दिया।

लोगों के समझाने पर आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोबारा घर आए और शटर पर किसी चीज से मारा, गालियां देकर बाहर निकलने को कहा। मैं और भाई अनस बाहर आए आरोपियों ने छुरी तलवार से वार किए। एक वार अनस के पांव में लगा। जिससे उसे चोट लगी, इसके बाद आरोपी एक राउंड फायर कर फरार हो गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की दो टीमें जुटी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की दो टीमें जुटी हैं। उनके संभावित ठिकानों दबिश दी जा रही है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। टीआई का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link