Jabalpur Weather: बदला मौसम का मिजाज, 5 दिन बाद दिखा सूरज, IMD ने बताया आने वाले दिनों का लेटेस्ट अपडेट

Jabalpur Weather: बदला मौसम का मिजाज, 5 दिन बाद दिखा सूरज, IMD ने बताया आने वाले दिनों का लेटेस्ट अपडेट


Last Updated:

Jabalpur Weather Today: जबलपुर में मौसम ने अपनी रंगत बदल ली है. जहां बादलों ने डेरा डाल लिया है. करीब 5 दिन बाद सूरज के दर्शन हुए हैं. जिसके साथ ही अधिकतम तापमान में उछाल आया है. मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर के बाद धूप बादल के बीच अटखेलिया का दौर अगले तीन दिनों तक चलता रहेगा. आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, जानिए आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट.

Jabalpur Weather Today: जबलपुर में मौसम ने अपनी रंगत बदल ली है. जहां बादलों ने डेरा डाल लिया है. करीब 5 दिन बाद सूरज के दर्शन हुए हैं. जिसके साथ ही अधिकतम तापमान में उछाल आया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर के बाद धूप बादल के बीच अटखेलिया का दौर अगले तीन दिनों तक चलता रहेगा. जहां धूप भी निकलेगी और हल्के बादल भी छाए रहेंगे. दरअसल, चक्रवाती तूफान मोंथा के कमजोर पड़ते ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है. बरसात करने वाली मौसम प्रणालियों के शिथिल होते ही अब धूप निकलना शुरू हो चुकी है. जिसके चलते तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा. हालांकि, मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है.

उत्तर-पूर्वी चल रही हवाएं
जबलपुर जिले में उत्तर-पूर्वी हवाएं तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. इतना ही नहीं अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री का इजाफा हुआ है. जहां जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा. लिहाजा अब मौसम प्रणालियों के कमजोर पड़ते ही बादल छट जाएंगे और तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी होगी.

ठंड और बारिश से कंफ्यूज हो रहे लोग 
दूसरी तरफ मौसम ने इस बार सभी को कंफ्यूज रखा हुआ है. जहां ठंड के एहसास के बाद बारिश भी हो रही है. जिसके चलते रेनकोट पहनी जाए या फिर स्वेटर, इसको लेकर लोग काफी कंफ्यूजन में है. दूसरी तरफ 5 दिन के बाद शहर में धूप निकलने के बाद लोगों ने भी काफी राहत ली. जहां रविवार के दिन होने के साथ ही धूप निकलने से लोगों के घरों के छत में कपड़े सूखते हुए नजर आए.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बदला मौसम का मिजाज, 5 दिन बाद दिखा सूरज, IMD ने बताया लेटेस्ट अपडेट



Source link