Last Updated:
भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा सिक्स लगाया, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए.
होबार्ट: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने 38 गेंद में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए. डेविड ने अपनी इस पारी में एक ऐसा सिक्स लगाया, जिसे देखकर स्टेडियम में बैठा एक बुजुर्ग फैन इतना हैरान हुआ कि उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे उस बुजुर्ग फैन को टिम डेविड के सिक्स पर यकीन नहीं हो रहा था.
टिम डेविड ने ये सिक्स पारी के 11वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर लगाया. डेविड का यह शॉट इतना दमदार था कि गेंद स्टेडियम के टॉप यानी छत की रेलिंग से टकरा कर वापस नीचे आई. गेंद अगर स्टेडियम की छत के रेलिंग से नहीं टकराती तो वह बाहर निकल जाती. टिम डेविड के इस सिक्स को 129 मीटर लंबा मापा गया है.