धार में भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जिला कार्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ और ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के तहत एक सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती और
.
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सभी देशवासियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश आत्मनिर्भर बनेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और देश का पैसा देश में ही रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन पर लगने वाला टैक्स सरकार को मिलेगा, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देश के विकास कार्यों में सहायक होगा। ठाकुर ने नारी वंदन बिल और लाड़ली बहना योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने स्वदेशी के लक्ष्य को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण है। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ को स्वावलंबन की एक झलक बताते हुए समाज और राष्ट्र को संस्कारित करने के मूल मंत्र पर जोर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प पूरा हो रहा है, जिससे शोषित और वंचित महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने सेना में महिलाओं के नेतृत्व का भी उल्लेख किया। विधायक नीना वर्मा ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को भाजपा सरकार की देन बताया और कहा कि देश की संस्कृति मातृ शक्ति पर टिकी है। उन्होंने प्रत्येक महिला को रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

