Last Updated:
Suryakumar Yadav on Toss Winning: भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ सालों से टॉस के मामले में बदकिस्मत चल रहे हैं. आज जब वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में टॉस जीते तो हैरान रह गए. उन्होंने जीत के बाद इसपर बातचीत भी की.
नई दिल्ली. मेलबर्न में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने होबार्ट टी20 में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम से हिसाब बराबर कर लिया है. भारत ने 187 रनों के विशाल लक्ष्य को भेदा जरूर, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि सूर्या आज टॉस जीतने में कामयाब रहे. सूर्या को टॉस हारने की ऐसी आदत पड़ गई है कि आज जीते तो इसपर वो चुटकी लेने से भी नहीं चूके. इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. सबसे पहले उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लग रहा था जैसे हम लगातार 19 या 20 टॉस हार चुके हैं, इसलिए आज टॉस जीतना ही अपने आप में राहत की बात थी. सूर्या ने कहा कि इस मैच में टॉस जीतना बेहद अहम था, क्योंकि कंडीशंस बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण थीं.
सूर्यकुमार ने आगे कहा कि टीम में किए गए बदलाव पूरी तरह सफल रहे. वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया, जिन्होंने कप्तान के मुताबिक बेहद लचीलापन दिखाया और हर स्थिति में खुद को साबित किया. वहीं विकेटकीपर जितेश शर्मा ने उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया.
कप्तान ने दोनों गेंदबाजों की जोड़ी की तुलना ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से करते हुए कहा, “बुमराह अपना काम शांति से करते हैं, रन रोकते हैं और दबाव बनाते हैं. वहीं अर्शदीप उस दबाव का फायदा उठाकर विकेट निकालते हैं. दोनों मिलकर बेहद घातक कॉम्बिनेशन बनाते हैं.” सूर्या ने यह भी माना कि टीम का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, “खिलाड़ी अपनी क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं और हर मैच में नई ऊर्जा के साथ उतर रहे हैं.”
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें