शिवपुरी से ग्वालियर पढ़ने आया छात्र बुआ के घर से लापता हो गया था।
ग्वालियर से डेढ़ महीने पहले लापता हुआ नाबालिग छात्र आखिरकार राजस्थान में मिल गया है। वह ग्वालियर से सीधे राजस्थान के रींगस खाटू श्याम मंदिर पहुंचा था। यहां वह बाबा श्याम की भक्ति में लीन हाे गया था। यहां परिजन लगातार उसकी तलाश में लगे थे, लेकिन वह नही
.
हाल ही में उसकी लोकेशन पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस राजस्थान खाटू श्याम पहुंची और नाबालिग को लेकर ग्वालियर लौट आई है। नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। जिसके बाद वह परिजन को सौंप दिया जाएगा।
शिवपुरी के पिछोर के भौंती गांव निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिग कक्षा 10वीं का छात्र है। वह शिवपुरी से ग्वालियर अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने के लिए आया था। नाबालिग के पिता का सपना है कि बेटा ग्वालियर से पढ़ाई कर नाम रोशन करे। आठ सितंबर की शाम करीब 4 बजे छात्र महाराजपुरा स्थित अपने घर से बिना कुछ बताए बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद लौटकर ही नहीं आया।
जब रात हो गई और छात्र घर नहीं आया तो उसकी बुआ और फूफा ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन ने अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शिवपुरी में भी सूचना दी, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंचा था। परिजन ने महाराजपुरा थाना पहुंचकर मामले की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने लापता के नाबालिग होने पर अपहरण का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू की थी।
डेढ़ माह बाद खाटू श्याम मंंदिर में मिला अभी पुलिस छात्र की तलाश करते-करते थक गई थी कि डेढ़ माह बाद पुलिस को सूचना मिली कि लापता नाबालिग छात्र राजस्थान रींगस में खाटू श्याम मंदिर पर देखा गया है। छात्र ने वहां से अपने एक दोस्त से बात की थी।
जिसके बाद पुलिस की एक टीम राजस्थान के लिए रवाना हुई थी। पुलिस की टीम ने तलाश करने के बाद खाटू श्याम मंदिर के पास से छात्र को बरामद कर लिया है। पुलिस उसे लेकर वापस आ गई है।
अभी छात्र से नहीं हो पाई है पूछताछ पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी छात्र से पूछताछ नहीं हो पाई है। छात्र ने नहीं बताया है कि वह क्यों घर से चला गया था और इस दौरान एक बार भी अपने परिजन को सूचना नहीं दी। पर पुलिस को ऐसा पता लगा है कि पढ़ाई के प्रेशर के चलते छात्र घर से निकल गया था।