Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी की. सुंदर ने सीन एबट के खिलाफ 14वें ओवर में 2 सिक्स और 1 फोर लगाया.
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी में कमाल कर दिया. सुंदर ने टीम इंडिया के लिए मैच में 23 गेंद में 49 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी पारी में वाशिंगटन ने 4 छक्के और 3 चौके भी लगाए. छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे वाशिंटन ने अपनी पारी की दूसरी गेंद पर सिक्स के साथ खाता खोला था. इसके बाद तो वाशिंगटन सुंदर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. खास तौर से सीन एबट के खिलाफ तो उन्होंने 4 गेंद खेलकर 17 रन कूट दिए.
ऑस्ट्रेलिया के लिए 14वां ओवर करने आए सीन एबट के खिलाफ सुंदर ने 4 गेंदें खेली, जिसमें उन्होंने 2 सिक्स, 1 फोर लगाया और एक सिंगल लिया. इस ओवर में उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर कुल 19 जुटाए. सीन एबट का ये ओवर भारतीय टीम के लिए टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ, जिसके कारण टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.
9 गेंद पहले भारत ने जीता मैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने 9 गेंद पहले मैच को अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में अब 1-1 की बराबरी कर ली है. होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की फिफ्टी से 20 ओवर में 186 रन का स्कोर खड़ा किया था.
ऑस्ट्रेलिया के इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने तेज तर्रार शुरुआत की थी, लेकिन वे अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को वापसी का मौका मिल गया. भारतीय टीम ने 11.1 ओवर में 111 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने धुआंधार बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मैच से दूर कर टीम इंडिया को 9 गेंद रहते ही जीत दिला दी.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें