Last Updated:
India Women Wolrd Cup Champion 2025: जैसे ही दीप्ति शर्मा की गेंद पर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज डीक्लार्क का शॉट हरमनप्रीत कौर के हाथों में समाया, पूरा देश खुशी से झूम उठा. महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. राजधानी भोपाल, इंदौर, रायपुर और छतरपुर में रातभर जश्न का माहौल रहा. सड़कों से लेकर छतों तक आतिशबाजी हुई और लोगों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए.
भोपाल/इंदौर/रायपुर/दुर्ग/छतरपुर . महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ ही देशभर में जश्न का माहौल है. एमपी और छत्तीसगढ़ में रातभर आतिशबाजी हुई. भोपाल, रायपुर, छतरपुर और इंदौर की सड़कों पर लोगों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए. छतरपुर की बॉलर क्रांति गौड़ के गांव में तो मैच देखने के लिए एलईडी लगाई गई थी. जैसे ही टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती, गांववाले ढोल बजाकर नाचने लगे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मिठाइयां बांटीं. मुख्यमंत्री मोहन यादव और सीएम विष्णु देव साय समेत प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने महिला टीम को बधाई दी और कहा कि बेटियों ने इतिहास रचकर पूरे देश का मान बढ़ाया है.
वर्ल्ड कप फाइनल मैच में जैसे ही दीप्ति शर्मा की गेंद पर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज डीक्लार्क का शॉट हरमनप्रीत कौर के हाथों में समाया, पूरा देश खुशी से झूम उठा. राजधानी भोपाल, इंदौर, रायपुर और छतरपुर में रातभर जश्न का माहौल रहा. सड़कों से लेकर छतों तक आतिशबाजी हुई और लोगों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए.
क्रांति गौड़ के गांव में जश्न का माहौल
छतरपुर जिले में एमपी की बॉलर क्रांति गौड़ के गांव में जश्न का माहौल दीपावली जैसा रहा. गांव में पहले से एलईडी लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की गई थी. जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, ग्रामीण ढोल-ढमाकों के साथ नाचने लगे. महिलाओं ने मिठाइयां बांटीं और बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए. क्रांति के परिजनों ने कहा — “बेटियों ने आज पूरे देश को गर्व महसूस कराया है.”
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में मनाया गया जश्न
भोपाल और इंदौर की गलियां भी देर रात तक रौशन रहीं. शहरवासियों ने पटाखे फोड़े और झंडे लहराते हुए जीत का जश्न मनाया. कुछ जगहों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का स्वागत किया. कई इलाकों में बच्चों ने क्रिकेट की नकली ट्रॉफी बनाकर सड़क पर ही मिनी जश्न मनाया.
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सीएम विष्णु देव साय ने महिला टीम को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने साबित कर दिया कि मेहनत और संकल्प से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि खेल के इस ऐतिहासिक क्षण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है. यह पहली बार है जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता है. टीम इंडिया तीन बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन अब जाकर खिताब अपने नाम किया. देशभर में जीत की खुशी में दीप जलाए गए और सोशल मीडिया पर “#IndiaWorldChampion” और “#WomenInBlue” ट्रेंड करने लगे.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें