हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
स्थापना दिवस
- सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य आज शाम सायं 6:30 बजे लाल परेड मैदान में होगा, इसे विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति, उज्जैन के 150 कलाकारों का दल तीन मंचों, एलईडी ग्राफिक्स, रथ, पालकी और अश्वों के साथ प्रस्तुत करेगा।
- इसके बाद लोकप्रिय सिंगर स्नेहा शंकर अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। वहीं जिन दर्शकों ने 1 नवंबर को ड्रोन शो नहीं देखा, उनके लिए आज 2000 ड्रोन का भव्य शो फिर से प्रस्तुत किया जाएगा। यह शो “अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047” की थीम पर आधारित रहेगा।
- दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक सभी प्रदर्शनियां, ‘शिल्प मेला’ और ‘स्वाद’ व्यंजन मेला आम जनता के लिए खुले रहेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे से जनजातीय और लोकनृत्य प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें करमा, भगोरिया, अहिराई और मोनिया जैसे पारंपरिक नृत्य शामिल रहेंगे।
शलाका चित्र प्रदर्शनी
- जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
- दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
|
| कैंपस |
|
डीएलएड की परीक्षाएं 19 नवंबर से
- मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) फर्स्ट और सेकेंड ईयर द्वितीय अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
- इसके तहत फर्स्ट ईयर की परीक्षा 29 नवंबर और सेकेंड ईयर की परीक्षा 27 नवंबर तक आयोजित होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सार्वजनिक अथवा स्थायी अवकाश होने पर भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link