पुलिसकर्मी ने महिला से की मारपीट: विदिशा में सिविल ड्रेस में हंगामा, शराब के नशे में पत्नी से विवाद – Vidisha News

पुलिसकर्मी ने महिला से की मारपीट:  विदिशा में सिविल ड्रेस में हंगामा, शराब के नशे में पत्नी से विवाद – Vidisha News


विदिशा के पुरनपुरा क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में दिख रहा है, लेकिन उसकी बेल्ट पर लगा वायरलेस सेट उसके पुलिस विभाग में पदस्थ होने की पुष्टि करता है।

.

नशे की हालत में सड़क पर हुआ हंगामा

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 10 बजे हुई। पुलिसकर्मी नशे की हालत में महिला से विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे पर चप्पलों से हमला किया। आसपास के लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। लगभग 15 मिनट तक यह हंगामा सड़क पर चलता रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी की शराब पीने की आदत को लेकर परिवार में पहले भी तनाव की स्थिति रहती थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित पुलिसकर्मी को परामर्श देने की अपील की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और विभाग की छवि भी खराब न हो।



Source link