1 लाख दीपों से जगमगाएगा मंडलेश्वर! वैकुंठ चतुर्दशी पर नर्मदा घाट बनेगा ‘मिनी अयोध्या’

1 लाख दीपों से जगमगाएगा मंडलेश्वर! वैकुंठ चतुर्दशी पर नर्मदा घाट बनेगा ‘मिनी अयोध्या’


Last Updated:

Khargone News: राम घाट से शीतला माता मंदिर तक पूरा तट दीपों से सजेगा. घाट पर अखंड भारत का नक्शा बनाया जाएगा. इसका उद्देश्य नौजवानों को भारत के वैभव से रूबरू कराना है.

दीपक पांडेय/खरगोन. वैकुंठ चतुर्दशी की शाम फिर एक बार मध्य प्रदेश की अयोध्या और पंडित मंडन मिश्र की नगरी एक लाख दीपों की रोशनी से सराबोर होगी. इस दिव्य और भव्य नजारे को देखने के लिए हजारों लोग जुटेंगे. दरअसल, यह आयोजन खरगोन की धार्मिक नगरी मंडलेश्वर में 4 नवम्बर मंगलवार को आयोजित होगा. महोत्सव का यह पांचवां वर्ष है. यहां हर साल अयोध्या की तर्ज पर एक नए थीम के साथ दीप पर्व महोत्सव मनाया जाता है. इस दौरान मां नर्मदा घाट, आंचल सहित पूरा नगर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो जाता है.

इस साल भी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. 11 हजार दीपों से शुरू हुआ महोत्सव अब 1 लाख दीपों पर पहुंच गया है. हर साल यह आयोजन ओर भव्य होते जा रहा है. दीप पर्व महोत्सव समिति के भूपेंद्र चौहान ने बताया कि वर्ष 2021 में यह परंपरा सिर्फ 11 हजार दीपों से शुरू हुई थी, लेकिन अब यह आयोजन प्रदेश के सबसे बड़े दीप महोत्सवों में शुमार हो गया है. इस बार 51 हजार दीप नर्मदा घाट पर जलेंगे और उतनी ही संख्या में दीप नर्मदा जल में प्रवाहित किए जाएंगे.

ये रहेगा आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष का दीप पर्व विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने को समर्पित होकर पंच परिवर्तन (कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, मौलिक कर्तव्य) पर आधारित होगा. राम घाट से शीतला माता मंदिर तक पूरा तट दीपों से सजेगा. घाट पर अखंड भारत का नक्शा बनाया जाएगा. इसका उद्देश्य नौजवानों को भारत के वैभव से रूबरू कराना है. इसके अलावा यहां अयोध्या के राम मंदिर और देश के महापुरुषों की आकृतियां भी रंगोली के माध्यम से बनाई जाएंगी. उनके चारों ओर दीपों की श्रृंखला सजाई जाएगी, जो आयोजन को और भव्य बनाएंगी.

1 लाख दीपों से रोशन होगा नर्मदा घाट 
कार्यक्रम की शुरुआत 4 नवंबर की शाम 7 बजे भारत माता और मां नर्मदा की आरती से होगी. इसके बाद घाट पर एक साथ 51 हजार दीप जलाए जाएंगे. फिर नावों के जरिए इतने ही दीप प्रवाहित किए जाएंगे. इस दौरान नर्मदा के बीच भव्य आतिशबाजी होगी, जो रात के आसमान को रंगों से भर देगी. श्रद्धालुओं के लिए 5 क्विंटल पोहे की प्रसादी तैयार की जा रही है.

15 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम
अश्विन पाटीदार और मनोज शर्मा ने बताया कि दीप पर्व महोत्सव के तहत 15 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. उज्जैन और स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य, नाट्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी. साथ ही 10 से अधिक आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी. इसमें निमाड़ के प्रसिद्ध ब्रह्मलीन संत सियाराम बाबा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी. आयोजन समिति के दिवंगत सदस्य चैतन्य पटवारी को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी.

 रोशनी और रंगों से सजेगा नगर
गौरतलब है कि दीप पर्व को लेकर मंडलेश्वर नगर में खासा उत्साह है. नर्मदा घाट से लेकर मुख्य बाजार तक रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावट से पूरा नगर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. महिलाएं और बालिकाएं दो निःशुल्क रंगोली बनाकर अपनी भागीदारी निभा रही हैं. वहीं, आयोजन की सफलता के लिए 150 से अधिक कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में जुटे हैं.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

1 लाख दीपों से जगमगाएगा मंडलेश्वर! नर्मदा घाट बनेगा ‘मिनी अयोध्या’, जानें



Source link