बाघ गणना की तैयारी तेज: टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने समन्वय अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण – Umaria News

बाघ गणना की तैयारी तेज:  टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने समन्वय अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण – Umaria News


उमरिया, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व सहित उमरिया, कटनी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में 15 नवंबर से बाघों की गणना की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन और वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

.

गणना से पहले, सात वन मंडलों से आए समन्वय अधिकारियों और 40 मास्टर ट्रेनरों को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण में उन्हें कैमरा ट्रैप लगाने और बाघों से संबंधित जानकारी को एक विशेष ऐप में दर्ज करने के तरीके सिखाए गए।

टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने मास्टर ट्रेनरों को बताया कि फील्ड में जाकर बाघों के पंजों के निशान, शिकार (किल) और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को ऐप में अपलोड करना होगा। यह गणना ऐप के माध्यम से की जाएगी।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि प्रशिक्षण में कैमरा ट्रैप लगाने और डेटा को ऐप में अपलोड करने की विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बाघ गणना के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने और निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।



Source link