घर की छत पर ही शुरू कर दें इस मुर्गी का पालन, ₹30 हजार से शुरुआत, कुछ महीनों बाद लाखों में कमाई

घर की छत पर ही शुरू कर दें इस मुर्गी का पालन, ₹30 हजार से शुरुआत, कुछ महीनों बाद लाखों में कमाई


Last Updated:

Poultry Farming: मुर्गा पालन एक ऐसा बिजनेस है, जो कम निवेश में बड़ी कमाई का मौका देता है. इसे कोई भी व्यक्ति चाहे किसान हो या बेरोजगार युवा अपने घर से शुरू कर सकता है. इसकी बढ़ती मांग और सरकारी योजनाओं के सहयोग से यह आने वाले समय में और भी बड़ा व्यापारिक अवसर बन सकता है. जानें सब…

Murgi Palan Tips: अगर आप कम पूंजी में कोई ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जो लंबे समय तक स्थिर आमदनी दे, तो देसी मुर्गा पालन एक बेहतरीन विकल्प है. इस व्यवसाय की खासियत है कि इसे आप अपने घर की छत, आंगन या खेत में आसानी से शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको बड़ी जगह या भारी निवेश की जरूरत नहीं, केवल 30 हजार की शुरुआती पूंजी से आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. सबकुछ ठीक रहा तो कुछ महीनों में लाखों की कमाई कर सकते हैं.

देसी मुर्गा पालन क्यों फायदेमंद?
आजकल लोगों में देसी उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है. देसी मुर्गों का मांस और अंडे दोनों ही बाजार में प्रीमियम रेट पर बिकते हैं. देसी मुर्गा न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद पौष्टिक माना जाता है. शहरों में जहां होटल और रेस्टोरेंट इसे बड़ी मात्रा में खरीदते हैं, वहीं गांवों में भी इसका उपभोग लगातार बढ़ रहा है. यही वजह है कि इसकी मांग सालभर बनी रहती है. खंडवा एग्रीकल्चर कॉलेज के डॉ. रावत बताते हैं कि कई किसान और युवा आज इस बिजनेस से जुड़कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं. यह बिजनेस खेती के साथ-साथ एक्स्ट्रा इनकम का जरिया बन सकता है. सिर्फ थोड़ी जानकारी और देखरेख से इसे कोई भी आसानी से कर सकता है.

कम जगह में करें पालन
अगर आपके पास खेत नहीं है तो चिंता की बात नहीं. आप देसी मुर्गा पालन घर की छत पर भी कर सकते हैं. केवल 500 वर्गफीट की जगह में आप 40 से 50 मुर्गे-मुर्गियां आसानी से पाल सकते हैं. इनके लिए लकड़ी या बांस से बना एक छोटा सा शेड पर्याप्त होता है. साफ-सफाई और उचित तापमान का ध्यान रखने से मुर्गियों की सेहत अच्छी रहती है. उनका विकास तेज़ी से होता है. डॉ. रावत के अनुसार, “कई लोग अब शहरों में भी मुर्गी पालन कर रहे हैं. जैसे कबूतरों को छत पर पाला जाता है, वैसे ही देसी मुर्गे-मुर्गियों को भी आसानी से रखा जा सकता है. इससे घर बैठे एक स्थिर आय का स्रोत बन जाता है.”

शुरुआती लागत-कमाई का अनुमान
देसी मुर्गा पालन के लिए शुरुआती निवेश लगभग 30 हजार रुपए तक होता है. इसमें शेड बनवाने, चूजे खरीदने, दाने और दवाइयों का खर्च शामिल है. एक मुर्गा लगभग 3 से 4 महीने में पूरी तरह तैयार हो जाता है, जिसे आप स्थानीय बाजार में 500 से 700 रुपए प्रति पीस तक बेच सकते हैं. अगर आप 50 मुर्गों से शुरुआत करते हैं, तो पहले ही बैच में लगभग 25 से 30 हजार का मुनाफा हो सकता है. साल भर में 3 से 4 बैच तैयार किए जा सकते हैं, जिससे आपकी वार्षिक कमाई एक लाख से भी अधिक हो सकती है.

ट्रेनिंग और सहायता
कई कृषि विश्वविद्यालय और पशुपालन विभाग इस बिजनेस के लिए विशेष ट्रेनिंग भी देते हैं. ट्रेनिंग में यह सिखाया जाता है कि सही नस्ल का चुनाव कैसे करें? मुर्गियों को क्या खिलाएं? बीमारियों से कैसे बचाएं? और बाजार में सही दाम कैसे पाएं? साथ ही, यहां देसी नस्लों जैसे कड़कनाथ, असिल और रंगा की पहचान भी कराई जाती है, जो बाजार में सबसे ज्यादा मांग वाली नस्लें हैं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

homeagriculture

छत पर ही शुरू कर दें इस मुर्गी का पालन, ₹30 हजार से शुरुआत, फिर लाखों में कमाई



Source link