अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। सोमवार को गणेश धूना आश्रम मंदिर के समीप यह शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
.
जानकारी के अनुसार, मृत युवक पिछले कुछ दिनों से अमरकंटक नगर में घूमता देखा जा रहा था। वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया गया है, जिसके कारण उसके हाथ-पैर में सूजन रहती थी और वह अक्सर शॉल ओढ़े रहता था। उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी।
सोमवार को गणेश धूना आश्रम मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं ने युवक का शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अमरकंटक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
अनुमान है कि युवक की मृत्यु दो दिन पहले ही हो चुकी थी। मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या सामग्री नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने नियमानुसार शव को दफना दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।