Last Updated:
Jehanabad Public Opinion: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली दफा वन डे वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है. इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस जीत के बाद बिहार के जहानाबाद जिले की छात्राओं और महिलाओं ने अलग ही अंदाजा में भारतीय महिला टीम को शाबाशी दी है. लोग अपने-अपने तौर तरीकों से उत्सव मना रहे हैं. बिहार में महिला क्रिकेट टीम की जीत से लोग काफी खुश हैं.
जहानाबादः भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली दफा वन डे वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है. इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. लोग अपने-अपने तौर तरीकों से उत्सव मना रहे हैं. बिहार में महिला क्रिकेट टीम की जीत से लोग काफी खुश हैं. दरअसल, 25 साल बाद ऐसा पहला मौका आया है, जब दुनिया को भारत के रूप में नया वर्ल्ड चैम्पियन मिला है.
मैच की शुरुआत से ही जब भारतीय महिला टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो ऐसा लग रहा था कि जिस प्रकार से बैटिंग कर 298 रन का बड़ा लक्ष्य दी तो लगा कि आसानी से यह जीत भारतीय महिला टीम ने नाम होगी. हालांकि, साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है. इस जीत के बाद बिहार के जहानाबाद जिले की छात्राओं और महिलाओं ने अलग ही अंदाजा में भारतीय महिला टीम को शाबाशी दी है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर छात्राओं और महिलाओं ने कहा कि इस जीत में जहां 25 साल का सूखा खत्म किया है वहीं, महिलाओं में सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण पेश किया है. इसके साथ यह भी प्रमाणित किया है कि बेटियां सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि देश चला सकती है. महिला टीम का प्रदशर्न शानदार रहा है. इससे अब महिला क्रिकेट टीम में एक अलग ही जुनून उत्पन्न होगा.
छात्रा ने क्या कहा
11 वीं की छात्रा अर्चना कुमारी का कहना है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड टाइटल अपने नाम करना किसी उपलब्धि से कम नहीं है. यह ऐसी प्रेरणा है जो यह सिखाती है कि महिला के पास सिर्फ डॉक्टर और इंजीनियर बनने की काबिलियत नहीं, बल्कि खेल भी एक क्षेत्र है. यह वो क्षेत्र है, जिसमें फिजिकल और मेंटल दोनों तरह की परीक्षा होती है.
‘डॉक्टर और इंजीनियर ही नहीं….’
एक स्थानीय महिला ने कहा कि हमारी महिला टीम किसी से कम है…? हमारी महिला टीम ने वो कर दिखाया जो किसी सपने से कम नहीं है. जिस प्रकार से लंबे समय तक मेहनत और दृढ़ता को दिखाई है, वो साबित किया है कि रिजल्ट का इंतजार नहीं करना है. आप अपनी मेहनत करते रहें और बाकी सब कुछ सही होता चला जाएगा.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें