महिंद्रा XEV 9S एसयूवी की पहली झलक आई सामने, लॉन्च से पहले जानें 4 बड़ी बातें

महिंद्रा XEV 9S एसयूवी की पहली झलक आई सामने, लॉन्च से पहले जानें 4 बड़ी बातें


Last Updated:

महिंद्रा XEV 9S, INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसका ग्लोबल डेब्यू 27 नवंबर 2025 को होगा और 2026 में लॉन्च होगी.

नई दिल्ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी, महिंद्रा XEV 9S, को पेश करने की तैयारी कर रही है. यह मॉडल INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा. इसका ग्लोबल डेब्यू 27 नवंबर 2025 को होगा और इसके बाद इसे 2026 की शुरुआत में बाजार में लॉन्च किया जाएगा.

XEV 7e का प्रोडक्शन वर्जन
XEV 9S को XEV 7e का प्रोडक्शन वर्जन माना जा रहा है, जिसमें XEV 9e और XUV700 के कई डिज़ाइन एलिमेंट्स होंगे. ऑफिशियल प्रोडक्ट डिटेल आने वाले हफ्तों में सामने आएंगे, लेकिन यहां महिंद्रा की आगामी 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में बड़ी बातें आपको बताते हैं.

XEV 9e और XUV700 का मिश्रण
लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि महिंद्रा XEV 9S में बंद ग्रिल और ट्रायंगल शेप हेडलैंप हाउसिंग होगी, जैसा कि हमने XEV 9e में देखा है. हालांकि, उल्टे L-आकार के DRL सेटअप और फ्रंट बम्पर इसके 5-सीटर सिबलिंग से थोड़ा अलग होंगे. इसका समग्र सिल्हूट और स्टांस ICE-पावर्ड XUV700 के समान होगा, जबकि EV में नए डिज़ाइन किए गए एरो-ऑप्टिमाइज़्ड अलॉय व्हील्स होंगे.

L2 ADAS और प्रीमियम इंटीरियर
नई-जनरेशन महिंद्रा EVs में देखी गई अडवांस तकनीक से लैस होने की उम्मीद है. XEV 9S में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ इलुमिनेटेड लोगो, पैनोरमिक सनरूफ, HUD (हेड-अप डिस्प्ले), 16-स्पीकर हार्मन/कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर्स, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेवल 2 ADAS, कई एयरबैग्स और कई अन्य फीचर्स होने की संभावना है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

महिंद्रा XEV 9S एसयूवी की पहली झलक आई सामने, लॉन्च से पहले जानें 4 बड़ी बातें



Source link