हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार खिताब को अपने नाम किया. दोनों टीमों के बीच ये खिताबी मुकाबला मुंबई के डिवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. टीम इंडिया के विश्व कप चैंपियन बनने पर पूरे देश में जश्न माहौल है. ऐसी एक नन्हीं फैन का वीडियो सोशल वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया के बारे में बात कर रही हैं.