सचिन-विराट की बधाई, दुनिया भर में बजा डंका, वर्ल्ड चैंपियन को किसने क्या कहा?

सचिन-विराट की बधाई, दुनिया भर में बजा डंका, वर्ल्ड चैंपियन को किसने क्या कहा?


Last Updated:

India Women World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्व कप में ऐतिहासिक जीत का पूरे देश भर में जश्न मनाया गया और प्रमुख खेल हस्तियों, राजनीतिक हस्तियों, कॉरपोरेट दिग्गजों, बॉलीवुड अभिनेताओं ने इसे एक निर्णायक क्षण बताया जो पूरी पीढ़ी को प्रेरित कर सकता है.

भारतीय महिला वर्ल्ड चैंपियन टीम

नवी मुंबई: ये विश्व कप जीत की पहली सुबह है. देश भर में सारी रात जश्न मना. दिवाली के 15 दिन बाद हिंदुस्तान ने एकबार फिर दिवाली मनाई. देश का शायद ही ऐसा कोई शहर-गांव होगा, जहां पटाखे नहीं चले. आतिशबाजियां नहीं हुई. जहां ढोल-ताशों की थाप पर लोग नहीं झूमे. साउथ अफ्रीका को हराते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप जो जीत लिया है.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम को अब देश-विदेश से शुभकामनाएं मिल रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति, विपक्ष के नेता यहां तक कि अन्य देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी अपनी मुबारकबाद भेज चुके हैं. ‘क्रिकेट के भगवान’ कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली, बॉलीवुड के ‘किंग खान’, ‘शहंशाह’ सभी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.





Source link