दतिया में आज 10 बजे से बिजली रहेगी गुल: मेंटेनेंस के कारण 33 KV गोराघाट और कई 11 KV फीडर रहेंगे प्रभावित – datia News

दतिया में आज 10 बजे से बिजली रहेगी गुल:  मेंटेनेंस के कारण 33 KV गोराघाट और कई 11 KV फीडर रहेंगे प्रभावित – datia News



दतिया में आज मंगलवार को पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से 33 के.व्ही. और 33/11 के.व्ही. सबस्टेशनों पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। यह मेंटेनेंस कार्य सुबह 10 बजे से शा

.

गोराघाट सबस्टेशन से जुड़े सभी फीडर प्रभावित मुख्य रूप से 33 के.व्ही. गोराघाट फीडर से जुड़े गौराघाट, बेडरूका और मदीना सबस्टेशन के सभी 11 के.वी. फीडर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इन 11 KV फीडरों पर भी रहेगी कटौती

  • सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: 11 के.वी. विरुला आबादी, डगरई, जीविका आबादी, बीकर नं. 1 जवादी, परासरी आबादी, गुर्जर आबादी, सरसई आबादी, केसर आबादी, जीरिना आबादी और जिगना आबादी फीडरों पर बिजली बंद रहेगी।
  • सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: 11 के.वी. जैन मंदिर और ठाकुरपुरा आबादी फीडर पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

समय घट या बढ़ सकता है मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, दतिया के उप महाप्रबंधक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मेंटेनेंस अवधि के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।



Source link