- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Vishva Hindu Parishad General Secretary Milind Parande Speaks Love Jihad And Funds For Ayodhya Ram Mandir Construction
भोपाल29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विहिप के केंद्रीय मंत्री मिलिंद परांडे ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारे संज्ञान में लव जिहाद के मामले आएंगे तो हम उन्हें रोकेंगे।
- विहिप के केंद्रीय मंत्री ने कहा- आदिवासियों में ये भ्रम फैलाया जा रहा है कि वह हिंदू नहीं हैं
- बोले- श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह शुरू होगा, इसमें विहिप भी पूरी ताकत से जुटेगा
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि लव जिहाद का शिकार हुईं हिंदू लड़कियों को वापस लाकर उनका विवाह करा रहे हैं और जिनका विवाह नहीं हो रहा है, उन्हें रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। परांदे ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं। जैसे सतना, खंडवा और मंदसौर में हुई हैं। लेकिन जहां भी हमारे संज्ञान में आएगा हम उन्हें रोकेंगे। विहिप ने मध्य प्रदेश ही नहीं, देश में हजारों लड़कियों को वापस लाने का काम किया जा रहा है।
दरअसल, भोपाल में आरएसएस और विहिप के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिन बैठक हुई, इसमें तय किया गया है कि विहिप जनजागरण अभियान चलाकर बताएगी कि लव जिहाद के मामले कैसे पकड़ें, इससे बच्चियों को कैसे बचाएं। जिस राज्य या शहर में ऐसे मामले ज्यादा होंगे, वहां विहिप के साथ बजरंग दल आंदोलन करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, लव जिहाद के पीछे कई गिरोह हैं, जो हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। उनकी पहचान की जाएगी। जो युवतियां साजिश का शिकार हो चुकी हैं, उनके माता-पिता को कानूनी मदद दी जाएगी।
कानूनी जामा पहनाने का बनाएगी दबाव
विहिप की केंद्र सरकार से मांग है कि ऐसा कानून बने, जिसमें हिंदू लड़की को दूसरे धर्म के युवक से शादी के लिए कानूनन अनुमति अनिवार्य हो। हिंदू लड़की का अन्य धर्म या परंपरा के तहत विवाह कराना हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के खिलाफ है। मध्य प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बना है। इसके तहत धर्मांतरण से पहले कलेक्टर से अनुमति लेना अनिवार्य है।
जकात फाउंडेशन की जांच कराए सरकार
मिलिंद परांडे ने जकात फाउंडेशन की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कई समाचार एजेंसियों के माध्यम से जकात फाउंडेशन के बारे में जानकारी मिली है कि इसकी कई गतिविधियां हिंसा में लिप्त संगठनों के समर्थन में दिखाई पड़ती हैं। परांडे ने कहा कि कुछ शक्तियां हैं, जो हिंदू समाज के अलग-अलग वर्गों लोगों को बहकाने का काम कर रही हैं कि आप हिंदू नहीं हो। इसलिए लोगों को किसी भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है।
श्रीराम जन्मभूमि के लिए धनसंग्रह करेगी विहिप
ढाई-तीन वर्षों में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम की रामलला विराजमान हो जाएंगे और हम सभी को भव्य मंदिर में दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए गौरव का पल होगा। इसलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निकट भविष्य में व्यापक धनसंग्रह के लिए आह्वान करेगा तो इस संग्रह में विश्व हिन्दू परिषद अपनी पूर्ण शक्ति से लगेगा।
चीनी वस्तुओं का बहिष्कार से बनेगा देश में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी
चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए देशभर में व्यापक अभियान चलाया गया, इसका सकारात्मक पहलू यह है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से देशभर में सभी के माध्यम से अनेक प्रयास चल रहे हैं। विहिप कृषि कौशल विकास (स्वरोजगार) स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करेगा। देशभर में 100 से अधिक जिलों में प्रारंभिक तौर पर किसानों का गाय आधारित कृषि का प्रशिक्षण युवक, महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाए जाएंगे।
0