दुबई में मीटिंग, पाकिस्तान में छिपे बैठे नकवी… ICC मीटिंग में आने का दम नहीं

दुबई में मीटिंग, पाकिस्तान में छिपे बैठे नकवी… ICC मीटिंग में आने का दम नहीं


Last Updated:

Asia Cup की कप ट्रॉफी लेकर भाग निकले पाकिस्तानी मोहसिन नकवी अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड से नजरें नहीं मिला पा रहे हैं. यही कारण है कि चार नवंबर से शुरू हुई आईसीसी की मीटिंग में वह शामिल नहीं होंगे. बीसीसीआई की इस बैठक में जोर-शोर से ट्रॉफी लौटाने का मुद्दा उठाने वाली थी.

ख़बरें फटाफट

मोहसिन नकवी

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की घरेलू राजनीतिक मुद्दों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कार्यकारी बोर्ड की दुबई में होने वाली बैठक में भाग लेने की संभावना नहीं है, जहां बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी भारत को नहीं दिए जाने का मुद्दा उठा सकता है.

एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष नकवी को ट्रॉफी नहीं सौंपने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की नाराजगी का सामना करना पड़ा, क्योंकि विजेता टीम के खिलाड़ियों ने उनके भारत विरोधी बयानों के कारण ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.

आईसीसी की चार दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई. पीसीबी सूत्र ने यह नहीं बताया कि उनकी उपस्थिति में कौन से राजनीतिक मुद्दे आड़े आएंगे. नकवी अपने देश में गृह मंत्री भी हैं और पिछले साल जय शाह के विश्व संस्था का अध्यक्ष चुने जाने के बाद से उन्होंने आईसीसी की बैठकों में भाग नहीं लिया है.

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड के मुख्य संचालन अधिकारी सुमैर सैयद मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे और यदि नकवी दुबई की यात्रा नहीं कर पाते हैं तो वह सात नवंबर को होने वाली कार्यकारी बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.

एशिया कप ट्रॉफी दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के मुख्यालय में बंद है, हालांकि फाइनल सितंबर के आखिर में खेला गया था.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

दुबई में मीटिंग, पाकिस्तान में छिपे बैठे नकवी… ICC मीटिंग में आने का दम नहीं



Source link