Black Potato Farming: काले सोने की खीते से हर एकड़ में होगा 5 लाख का मुनाफा, अफ्रीका-दुबई जैसे देशों में सप्लाई 

Black Potato Farming: काले सोने की खीते से हर एकड़ में होगा 5 लाख का मुनाफा, अफ्रीका-दुबई जैसे देशों में सप्लाई 


Last Updated:

Black Potato Farming Tips: बुंदेलखंड के नौजवान किसान अब काले आलू की खेती करके लाखों कमा रहे हैं. सागर के आकाश चौरसिया ने बताया कि कैसे साधारण तरीके से खेती करके भी इसे पाउडर बनाकर दुबई, ओमान और इंडोनेशिया भेजा जा रहा है, जिससे 50 रुपये का आलू 100 रुपये का हो जाता है.

अनुज गौतम, सागर: बुंदेलखंड में पढ़े-लिखे नौजवानों में खेती के प्रति आकर्षण देखा जा रहा है. लेकिन यह परंपरागत खेती से हटकर नवाचार कर कृषि क्षेत्र में नई क्रांति ला रहे हैं. जिसके चलते कई किसानो ने खेती करने का नजरिया ही बदल दिया है. और अब यह दूसरों के लिए भी मिसाल बन रहे हैं. ऐसे ही सागर और बुंदेलखंड में काले आलू की खेती का चलन बढ़ रहा है, इसकी बंपर पैदावार और फिर बाजार में मिलने वाली भाव एक ही झटके में लखपति बना रहे.

बुंदेलखंड के सागर में पिछले तीन-चार सालों से काले आलू की खेती करने वाले किसान आकाश चौरसिया बताते हैं कि जितना भी आलू की पैदावार कर रहे हैं उसमें से अधिकांश बीज में और खाने में ही उपयोग हो जाता है लेकिन इसके बाद जो बचता है उसको डिहाइड्रेट करके पाउडर बनाते हैं और फिर विदेश में भेज रहे हैं ऐसा करने से 50 से 60 रुपया वाला काला आलू हमें ₹100 तक का पड़ जाता है.

अब आलू की खेती करने की बात करें तो इसमें कुछ भी अलग से नहीं करना होता है. जिस तरह से सामान्य आलू की खेती करते हैं .इस तरह से कल आलू की भी खेती होती है ऐसे सामान्य तरीके से मेढ़ा बनाकर या फिर ढाई फीट का बेड बनाकर आलू लगाया जाता है आलू लगाने से पहले चुना से बीज उपचार किया जाता है.

काले आलू की बुवाई करने से पहले खेत तैयार करना होता है. क्योंकि जितनी अच्छी भुरभुरी मिट्टी होती है आलू की पैदावार उतनी ही बंपर मिलती है. तो खेत को तैयार करने के लिए 10 टन प्रति एकड़ गोबर की पची हुई खाद डालते हैं, और जुताई करते हैं जुताई करते समय 100 किलो नीम पाउडर और 100 किलो चूना पाउडर का छिड़काव करते हैं

1 एकड़ में 800 से 1000 किलो बी की जरूरत होती है और पेरिस में 150 क्विंटल से लेकर 180 क्विंटल तक का उत्पादन लिया जा सकता है सामान्य आलू की कीमत अगर 20 से 25 रुपया चल रही है तो कल आलू की कीमत 50 से 60 रुपया किलो तक मिलती है विदेश में और डॉमेस्टिक मार्केट में इसकी काफी डिमांड है. इस तरह एक एकड़ काला आलू की खेती से चार से पांच लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

सागर में मल्टी लेयर फार्मिंग के जनक आकाश चौरसिया काला आलू को अब तक दुबई ओमान इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका भेज चुके हैं इसे वह डिहाइड्रेट कर पाउडर फॉर्म में भेजते हैं

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

homeagriculture

काले सोने की खीते से हर एकड़ में होगा 5 लाख का मुनाफा, अफ्रीका-दुबई में सप्लाई



Source link