सिवनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत: लखनवाड़ा के फुलारा गांव में पैदल जा रहा था; शिनाख्त में जुटी पुलिस – Seoni News

सिवनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत:  लखनवाड़ा के फुलारा गांव में पैदल जा रहा था; शिनाख्त में जुटी पुलिस – Seoni News


सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के फुलारा ग्राम के पास सुबह 6 बजे एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पैदल चल रहे वृद्ध व्यक्ति को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे की जांच

.

जानकारी के अनुसार, वृद्ध व्यक्ति फुलारा गांव के पास मुख्य सड़क मार्ग से पैदल जा रहा था। गांव के अंदर जाने वाले मोड़ के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर घायल हो गया और उसके हाथ, पैर, सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आईं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंचा। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कहां का रहने वाला था।

लखनवाड़ा थाना प्रभारी चंद्रकिशोर सिरामे ने बताया

QuoteImage

हादसे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना कैसे हुई। लोगों से अपील की है कि वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

QuoteImage



Source link