बाड़े में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार: आगजनी में बाड़े में बंधी बकरियां झुलस गई थीं; पांच महीने से चल रहा था फरार – Guna News

बाड़े में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:  आगजनी में बाड़े में बंधी बकरियां झुलस गई थीं; पांच महीने से चल रहा था फरार – Guna News



बाड़े में बांधी हुई बकरियां जल गई थीं।

गुना शहर के कैंट इलाके में एक कच्चे बाड़े में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 5 मई को इस घटना को अंजाम दिया था, जिसमें बाड़े में बंधी कई बकरियों की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना में पीड़ित को लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ

.

5 मई को बाड़े में लगाई थी आग, 2 लाख का नुकसान घटना 5 मई की है। सेवाराम पुत्र फूलसिंह पाल (उम्र 48 वर्ष, निवासी पटेलनगर कैंट) के बाड़े में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई थी। इस घटना में बाड़े में बंधी हुई बकरियां जल गई थीं, जिससे उन्हें लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। घटना की सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटना क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। इसमें घटना के समय एक संदिग्ध व्यक्ति घटना स्थल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। कैमरे में दिख रहे व्यक्ति की पहचान पटेलनगर निवासी सीताराम सिकरवार के रूप में की गई। गवाहों के कथनों और सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी सीताराम पुत्र भवानी सिंह सिकरवार निवासी पटेलनगर गुना के विरुद्ध 10 जून को कैंट थाने में FIR दर्ज की गई।

5 माह से फरार था, मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया कैंट थाना पुलिस द्वारा आरोपी सीताराम सिकरवार की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए। इसके लिए अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर उसकी तलाश शुरू की। आरोपी की तलाश के क्रम में, फरार आरोपी के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने करीब 5 माह से फरार आरोपी सीताराम पुत्र भवानी सिंह सिकरवार (उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम रमगढ़ा हाल पटेलनगर) को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को जेल भेजा, टीम की रही भूमिका आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव, ASI बालकृष्ण दिवाकर और आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस की भूमिका रही।



Source link