यूरिया से भरी पिकअप तामिया में पलटी: अनियंत्रित हई तो सड़क पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम, पुलिस ने ड्राइवर को निकाला – Chhindwara News

यूरिया से भरी पिकअप तामिया में पलटी:  अनियंत्रित हई तो सड़क पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम, पुलिस ने ड्राइवर को निकाला – Chhindwara News



छिंदवाड़ा के तामिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह करीब 9 बजे नैनो मंदिर कुआं बादला के समीप यूरिया से भरी एक पिकअप (क्रमांक MP28G5269) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना क

.

पुलिस ने ड्राइवर को वाहन से निकाला हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशीष जैतवार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि चालक घायल है और उसका इलाज जारी है।

डेढ़ घंटे तक बाधित रहा यातायात इस दुर्घटना के चलते मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में, भारी वाहनों की मदद से पलटी हुई पिकअप को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।

डिलीवरी के लिए जा रही थी खाद प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप में यूरिया खाद भरी हुई थी और वह कहीं डिलीवरी के लिए जा रही थी, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।



Source link