12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
2 नवंबर को वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपने हाथ पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टैटू बनवाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हरमनप्रीत के टैटू में “2025” और “52” अंक लिखे हैं, जो या तो 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप और फाइनल में 52 रन की जीत को दर्शाते हैं, या फिर 1973 से अब तक वर्ल्ड कप के 52 साल पूरे होने का प्रतीक हैं। हरमनप्रीत ने कहा,’यह ट्रॉफी अब हमेशा मेरे दिल और त्वचा दोनों पर रहेगी। इसका मुझे इंटरनेशनल करियर की शुरुआत से ही बेसब्री से इंतजार था। अब मैं चाहती हूं कि यह मेरी नजरों से कभी ओझल न हो। हर सुबह इसे देखकर मुझे अपनी मेहनत और उस खुशी की याद आती रहेगी।’
6084 दिन का इंतजार खत्म हरमनप्रीत कौर ने 7 मार्च 2009 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उस दिन से लेकर 2 नवंबर 2025 तक के 6084 दिनों के लंबे इंतज़ार के बाद उन्होंने आखिरकार अपने सपने वर्ल्ड कप जीतने को साकार किया।
52 साल पहले शुरू हुआ वर्ल्ड कप, 25 साल बाद नई चैंपियन मिली

ट्रॉफी के साथ इंडिया विमेंस।
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 52 साल पहले 1973 में हुई थी। तब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। 1978 में इंडिया विमेंस ने डायना एडल्जी की कप्तानी में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। तब से टीम को पहला टाइटल जीतने में 47 साल लग गए।
2005 में टीम इंडिया पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई। 2017 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ही सेमीफाइनल हराकर फाइनल में एंट्री की, लेकिन इंग्लैंड ने फाइनल हरा दिया। 2025 में टीम ने फिर एक बार ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल हराया, लेकिन इस बार फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीत ही ली।
इंडिया विमेंस सीनियर टीम की यह किसी भी फॉर्मेट में पहली ICC ट्रॉफी रही। टीम एक बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी हार चुकी है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में 25 साल बाद नई टीम चैंपियन बनी। 2000 में आखिरी बार न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था। इनके अलावा 7 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार इंग्लैंड ही चैंपियन बनी।
________________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम PM मोदी से मिलेगी:स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं; दीप्ति बोलीं- उन्हें क्या गिफ्ट दें, जल्द तय करेंगे

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के 3 दिन बाद भारतीय महिला टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। टीम बुधवार की शाम PM मोदी के साथ डिनर करेगी। खिलाड़ी मुंबई से स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंच चुकी हैं।’
मुलाकात को लेकर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा, ‘हम जल्द तय करेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी को बतौर टीम क्या गिफ्ट दिया जाए। टीम की साइन की हुई जर्सी या बैट।’ पूरी खबर