टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर गेंदबाजों को पस्त कर देते हैं. क्रिकेट के लिमिटेड ओवर्स के इस फॉर्मेट में बल्लेबाज आते ही मारना शुरु कर देते हैं कम गेंदों में बड़ी पारियां खेल देते हैं. आए दिन टी20 क्रिकेट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड स्थापित होते रहते हैं. टी20 फॉर्मेट को लोग देखना खूब पसंद करते हैं. इसकी वजह ये भी है महज 3 से 3.30 घंटे में मैच के नतीजे आ जाते हैं. क्रिकेट जगत में इस फॉर्मेट में एक से बढ़कर दिग्गज हुए हैं. आज हम आपको बताएंगे टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी के बारे में.
डेविड मलान
लिस्ट में पहले नंबर इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज डेविड मलान का नाम काबिज है. मलान ने ये कारनामा साल 2021 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया था. उन्होंने महज 24 टी20 पारियों में ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित कायम किया जो कि आज भी अटूट है. वह ऐसा करने वाले दुनिया की बेहतरीन टीमों के इकलौते खिलाड़ी हैं. मलान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पूरे क्रिकेट जगत में जाने जाते थे.
सबावून दाविजी
लिस्ट में दूसरा नाम हैरान कर देने वाला है. जी हां दूसरे नंबर पर क्रेज रिपब्लिक के सबावून दाविज का नाम काबिज है. उन्होंने साल 2022 में फ्रांस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महज 24 पारियों में ये मुकाम हासिल कर लिया था. अपने हरमनमौला अंदाज के लिए सबावून दाविजी ने बेहद कम उम्र में ये कारनामा कर दिखाया.
केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग
लिस्ट में तीसरे नंबर पर जापान के मौजूदा राष्ट्रीय टीम के कप्तान केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग का नाम शामिल है. उन्होंने अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी के दम पर इस फेहरिस्त में नाम जुड़वा लिया. केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने इस आंकड़े को छूने के लिए 25 टी20 पारियों का सहारा लिया है. वह ऐसे करने वाले इकलौते जापानी खिलाड़ी हैं. दुनिया के दिग्गजों क्रिकेटरों के बीच अपना नाम इस फेहरिस्त में जुड़वाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.