भीड़ में सबसे आगे आरोपी। लोगों ने निकाला जुलूस।
भिंड शहर के देहात थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोप है। स्थानीय गो-रक्षा समिति और करणी सेवा संगठन के सदस्यों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसका जुलूस निकालते हु
.
घटना 4 नवंबर की रात मानपुरा गांव, लहार रोड, भिंड की है। पुलिस ने आज सुबह FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी जल सिंह राजावत (19) निवासी लहार रोड, मानपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मानपुरा निवासी भानु प्रताप उर्फ कल्लू प्रजापति ने रामकुमार पंडित के मकान के बाहर घूम रही एक गाय को हांककर टीनशेड के अंदर ले जाकर उसके साथ गलत कृत्य किया।
भानु राजावत और अभिषेक राजावत ने यह सब देखा और अभिषेक ने उसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। जब दोनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से भाग गया।
आरोपी का बाजार में जुलूस निकाला इसके बाद स्थानीय गो-रक्षा समिति, करणी सेवा संगठन और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसका जुलूस निकाला और पुलिस थाने तक पहुंचाया। देहात थाना पुलिस ने आरोपी भानु प्रताप उर्फ कल्लू प्रजापति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा गोवंश का पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण कराया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। गो-रक्षा समिति के सदस्यों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों में कठोर सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य न कर सके।