Women’s Cricket Team: बुधवार को हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी से दिलचस्प मुलाकात की. दोपहर को टीम रवाना हुई और शाम तक पीएम मोदी के साथ यादगार मीटिंग हुई. अब टीम इंडिया का नया गुरुवार का शेड्यूल सामने आ चुका है. खबर है कि महिला वर्ल्ड चैंपियंस गुरुवार सुबह राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगी.
कितने बजे होगा सम्मान समारोह
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय प्लेयर्स सुबह करीब 10:15 बजे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां दोपहर 12 बजे मीटिंग और सम्मान समारोह होगा. प्रधानमंत्री के आवास पर सम्मान समारोह में मोदी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को बधाई दी, जो स्मार्ट फॉर्मल ड्रेस पहने हुए थीं और उनके गले में विनिंग मेडल थे.
पीएम मोदी ने कमबैक पर पढ़े कसीदे
पीएम मोदी ने कौर एंड कंपनी की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उनकी तारीफ की. वहीं, लीग स्टेज में लगातार तीन हार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई ट्रोलिंग के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार वापसी की भी सराहना की. उन्होंने ग्रुप इंटरेक्शन में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ सदस्यों से भी बात की और टीम ने उन्हें एक साइन की हुई भारतीय टीम की जर्सी भी गिफ्ट की.
ये भी पढ़ें.. टीम इंडिया ही नहीं.. जूनियर स्क्वाड से भी बाहर, क्या मोहम्मद शमी के करियर पर लग गया फुल स्टॉप?
कब होगी घर वापसी?
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भारतीय प्लेयर्स खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सदस्य अपने-अपने घर के लिए रवाना होंगे. ODI वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शैफाली वर्मा, चल रहे इंटर जोनल T20 टूर्नामेंट में नॉर्थ ज़ोन टीम की कप्तानी करने के लिए नागालैंड जाएंगी. उन्होंने फाइनल में एक धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया की खिताबी जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी.