यूट्यूब से सीखी कला, 5 मिनट में बनाते हैं हूबहू पेंटिंग! 13 साल के अमित की पीएम भी कर चुके हैं तारीफ

यूट्यूब से सीखी कला, 5 मिनट में बनाते हैं हूबहू पेंटिंग! 13 साल के अमित की पीएम भी कर चुके हैं तारीफ


Last Updated:

बुरहानपुर के 13 वर्षीय अमित राहुल नगरे ने यूट्यूब से पेंटिंग सीखी और 5 हजार से ज्यादा पेंटिंग बनाईं. प्रधानमंत्री से लेकर सीएम तक उनकी तारिफ कर चुके हैं.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नया मोहल्ला क्षेत्र में रहने वाले 12 वर्षीय अमित राहुल नगरे ने यूट्यूब की मदद से पेंटिंग बनाना सीखा. आज वह अपनी कलाकारी का ऐसा प्रदर्शन करते हैं कि देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी से लेकर प्रधानमंत्री तक उनसे मुलाकात कर चुके हैं.

अमित का कहना है, ‘मैंने यह कला घर पर रहकर सीखी है, कभी किसी क्लास में नहीं गया. पिछले 6 सालों से पेंटिंग बना रहा हूं। इस दौरान मुझे देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कई कलाकारों से मिलने का मौका मिला. सभी ने मेरी पेंटिंग की सराहना की है.’ अब तक अमित करीब 5 हजार से अधिक पेंटिंग बना चुके हैं.

सिर्फ 5 मिनट में हूबहू चित्र बना देते हैं अमित
लोकल 18 की टीम ने जब पेंटिंग बनाने वाले कलाकार अमीत राहुल नगरे से बात की तो उन्होंने बताया, ‘जब मैं 6 साल का था, तभी से मुझे पेंटिंग बनाने का बहुत शौक था. मैंने घर पर रहकर और सोशल मीडिया की मदद से पेंटिंग बनाना सीखा. अब तक मैं देश के प्रधानमंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पेंटिंग बना चुका हूं और उनसे मुलाकात भी कर चुका हूं. उन्होंने मेरी कला की सराहना की है. मैं बुरहानपुर जिले का सबसे कम उम्र का ऐसा कलाकार हूं, जो किसी का हूबहू चित्र सिर्फ 5 मिनट में बना देता हूं.’

5 हजार से अधिक पेंटिंग बनाई
अमित का कहना है, ‘उन्होंने 6 साल में 5000 से अधिक पेंटिंग बनाई हैं. इसमें कई महापुरुषों की पेंटिंग बनाई है. कुछ जिले के जनप्रतिनिधियों की कुछ समाजसेवियों की. इसलिए उन्हें कई सामाजिक संस्थाएं और जिला प्रशासन के अफसर भी सम्मानित कर चुके हैं. अमीत की उम्र भी फिलहाल में 13 वर्ष है. वे आगे भी कई कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

यूट्यूब से सीखी कला, 5 मिनट में बनाते हूबहू पेंटिंग! 13 साल के अमित का कमाल



Source link