कोतवाली पुलिस ने एस ए एफ मंदिर के पीछे से कार में तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी है । इस कार्यवाही में पुलिस ने 12 पेटी अवैध अंग्रेजी और देसी शराब पकड़ी है। एक आरोपी और कार भी जब्त की गई है । शराब की कीमत 45 हजार रुपए और कार की कीमत 8 लाख 25
.
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कार क्रमांक MP07-ZV-8578 में अंग्रेजी और देसी शराब की तस्करी कर रहा है। तुरंत घेराबंदी कर कार और आरोपी को पकड़ा गया। कार की तलाशी में 12 पेटियां शराब बरामद हुईं।
आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि आरोपी दीपक पर पहले भी शराब तस्करी के आधा दर्जन से अधिक मामले कई थानों में दर्ज हैं। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी। पुलिस इस मामले में और जानकारी जुटा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।