राष्ट्रपति से मिलीं चैंपियन बेटियां… जेमिमा की स्पीच ने जीता दिल, हरमनप्रीत ने शेयर किया टीम का प्लान

राष्ट्रपति से मिलीं चैंपियन बेटियां… जेमिमा की स्पीच ने जीता दिल, हरमनप्रीत ने शेयर किया टीम का प्लान


Indian Womens Cricket Team met President Droupadi Murmu:  महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने के बाद गुरुवार को भारतीय टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुई. राष्ट्रपति ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खिलाड़ियों के सिग्नेचर की हुई जर्सी भेंट की. कप्तान ने विश्व कप ट्रॉफी हाथों में लेकर राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं. इसके साथ ही पूरी टीम भी राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन में नजर आई.

ट्रॉफी जीतने का पहले ही बनाया था प्लान

राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ”यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत खास था. जब हमें पता चला कि यह टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जा रहा है, तो हमने फैसला किया कि हम ट्रॉफी को देश से बाहर नहीं जाने देंगे. हमें इस टूर्नामेंट को जीतने का पूरा विश्वास था. इस पल को आपके साथ साझा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है.”

Add Zee News as a Preferred Source


 

 

ये भी पढ़ें: शतकवीर क्रिकेटर होगा बाहर… पहले टेस्ट में ऐसा होगा टीम इंडिया का प्लेइंग-11! हैरान करने वाले हैं गौतम गंभीर

जेमिमा ने की पुरानी खिलाड़ियों की तारीफ

जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, ”आज हम देख रहे हैं कि हर कोई महिला क्रिकेट को पसंद कर रहा है. हमने महिला क्रिकेट में कई बदलाव देखे हैं, इसके लिए बीसीसीआई, वेतन समानता और डब्ल्यूपीएल का शुक्रिया. हमसे पहले लड़कियों का एक समूह था जो बिना किसी प्रसिद्धि, पैसे, समर्थन या पहचान के ऐसा कर रहा था. आज उन्होंने जो काम किया है, उसके कारण, विशुद्ध रूप से खेल के प्रति जुनून के कारण, आज हम उनके द्वारा बोए गए बीजों की फसल काट रहे हैं. यह आज जितना हमारा है, उतना ही उनका भी है. आज पूरी क्रिकेट टीम की ओर से हम आपसे वादा करते हैं कि उन्होंने जो विरासत शुरू की है, हम भारतीय महिला क्रिकेट टीम के रूप में उसे आगे बढ़ाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस टीम को एक बेहतर मुकाम पर छोड़ेंगे.”

 

 

ये भी पढ़ें: RCB में बड़ा बदलाव… टीम को मिला नया कोच, चैंपियन बनाने वाले ने टीम को कहा अलविदा

पीएम मोदी से हुई थी मुलाकात

इससे पहले बुधवार को भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी. पीएम मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के साथ एक लंबी बातचीत की थी. इस दौरान उप कप्तान ने साल 2017 में हुई मुलाकात को याद करते हुए बताया कि पीएम मोदी की बातों ने उन्हें मोटिवेट किया है. वह टीम के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं. भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले वनडे फॉर्मेट के विश्व कप में टीम इंडिया साल 2005 और 2017 के फाइनल में जगह बना चुकी थी, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी. साल 2017 में उसे इंग्लैंड के हाथों 9 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था.





Source link