दुपाड़ा में गर्म पानी में गिरी डेढ़ साल की बच्ची: गंभीर रूप से झुलसी, शाजापुर जिला अस्पताल से इंदौर रेफर – shajapur (MP) News

दुपाड़ा में गर्म पानी में गिरी डेढ़ साल की बच्ची:  गंभीर रूप से झुलसी, शाजापुर जिला अस्पताल से इंदौर रेफर – shajapur (MP) News


शाजापुर के दुपाड़ा में एक डेढ़ साल की बच्ची गर्म पानी में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया।

.

जानकारी के अनुसार, यह घटना दुपाड़ा स्थित एक घर में हुई। बच्ची अनुष्का घर में नहाने के लिए गर्म हो रहे पानी के बर्तन में अचानक गिर गई।

बच्ची के पिता अर्जुन ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि सुबह जब घर में नहाने के लिए पानी गर्म किया जा रहा था, तभी उनकी बेटी अनुष्का दौड़ते हुए उनके पीछे आई और अचानक गर्म पानी में गिर गई।

घटना से घबराए परिजन अनुष्का को तुरंत बाइक से शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया।



Source link