न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ये मुकाबला 3 रनों से जीतने में कामयाब रही. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में कैरेबियाई खिलाड़ी 203 रन ही बना से और यह रोमांचक मुकाबला बेहद कम रनों के अंतर से हार गए. इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर दिया है. उन्होंने इस मामले में भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने अब इस फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.
सूर्या को छोड़ा पीछे
रोमारियो शेफर्ड सबसे कम गेंदों में छक्के जड़ने के मामले में सूर्यकुमार यादव से आगे निकल चुके हैं. उन्होंने भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शेफर्ड ने महज 494 गेंदों में ये आंकड़ा पूरा कर लिया है. उन्होंने भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार के 510 गेंदों के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए ये कारनामा कर दिखाया. शेफर्ड अब लिस्ट में चौथे स्थान पर आ चुके हैं. वहीं, सूर्या अब इस मामले में पाचवें नंबर पर जा चुके हैं.
कैरेबियाई खिलाड़ियों का दबदबा
लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के ही एविन लुईस का नाम है. लुईस ने अपने करियर में 366 गेंदों का सामना करते हुए 50 छक्के ठोकने का आंकड़ा पूरा किया था. वहीं तीसरे नंबर पर एक और कैरेबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल का नाम है. उन्होंने 409 गेंदों का सामना करते हुए ये कारनामा किया था. इसके बाद नाम आता है हजरतुल्लाह जजई का. उन्होंने 492 गेंदों का सामना करते हुए 50 छक्के लगाए थे. उसके बाद शेफर्ड 494 गेंदों के साथ शामिल हैं वहीं आखिरी पायदान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 510 गेंदों के साथ हैं.
अभिषेक हैं नंबर 1
इस मामले में भारत के विध्वंसक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नंबर 1 पायदान पर काबिज हैं. अभिषेक ने मात्र 331 गेंदों में 50 छक्के पूरा करने का कारनामा किया है. उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई अपनी पारी के दौरान ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: पारी की शुरुआत करते हुए दिखाया दम, भारत के 3 सबसे बड़े शतकवीर, लिस्ट में महान खिलाड़ी का जलवा