इंदौर; उद्योगपति विनोद अग्रवाल देश के 71वें सबसे बड़े दानदाता: हुरून इंडिया ने जारी की 185 प्रमुख परोपकारियों की लिस्ट; 4 साल से एमपी में पहले स्थान पर – Indore News

इंदौर; उद्योगपति विनोद अग्रवाल देश के 71वें सबसे बड़े दानदाता:  हुरून इंडिया ने जारी की 185 प्रमुख परोपकारियों की लिस्ट; 4 साल से एमपी में पहले स्थान पर – Indore News


इंदौर के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी विनोद अग्रवाल को एडलगिव हुरून इंडिया फाउंडेशन द्वारा जारी देश के शीर्ष दानदाताओं की सूची में 71वां स्थान मिला है। इस सूची में देशभर के 185 प्रमुख परोपकारियों को शामिल किया गया है। यह सूची गुरुवार को जारी की गई

.

19 करोड़ से अधिक का योगदान

वित्तीय वर्ष 2024-25 में विनोद अग्रवाल ने समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए करीब ₹19 करोड़ का योगदान दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण, भूख, गरीबी और कुपोषण उन्मूलन, कला एवं संस्कृति तथा सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह लगातार पांचवां वर्ष है जब हुरून इंडिया फाउंडेशन ने विनोद अग्रवाल की परोपकारी भावना निर्माण के प्रति समर्पण को सम्मानित किया है।

पिछली बार 31वें स्थान पर थे

इससे पहले उद्योगपति विनोद अग्रवाल देश के शीर्ष दानदाताओं की सूची में 31वें स्थान पर रहे थे। उस समय सूची में देशभर के केवल 119 उद्योगपतियों के नाम शामिल थे। बता दें कि विनोद अग्रवाल पिछले चार वर्षों से मध्यप्रदेश के सबसे अग्रणी परोपकारी उद्योगपति बने हुए हैं।

किसी के जीवन में बदलाव वास्तविक संतुष्टि

उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने कहा, जब कोई व्यक्ति परोपकार के कार्यों से किसी परिवार या समुदाय के जीवन में बदलाव लाता है, तो उस परिवार में और विशेष रूप से बच्चों में संस्कार, कृतज्ञता और उत्तरदायित्व की भावना जन्म लेती है। यही एक सच्चे उद्योगपति की वास्तविक संतुष्टि होती है।

उद्योगपति अग्रवाल ने आगे कहा कि कहा कि व्यवसाय तभी सच्चे अर्थों में फलता-फूलता है जब उससे जुड़े सभी लोग साथ बढ़ते और ऊपर उठते हैं। लाभ तभी सार्थक बनता है जब वह मानवता की सेवा में समर्पित हो। अग्रवाल का मानना है कि समाजसेवा केवल दान का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सशक्त प्रेरणा है।



Source link