सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत का सेहरा किसके सिर बांधा? बोले- गौती भाई…

सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत का सेहरा किसके सिर बांधा? बोले- गौती भाई…


Last Updated:

Suryakumar Yadav statement: सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय बल्लेबाजों के सिर बांधा. उन्होंने ओपनर अभिषेक शर्मा से लेकर शुभमन गिल और बाद में गेंदबाजों की जमकर तारीफ की.सूर्या ने खासकर वॉशिंगटन सुंदर की जमकर कसीदे गढ़े जिन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.सुंदर ने 3 विकेट चटकाए. इस जीत से भारत 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे हो गया.

सूर्यकुमार यादव ने जीत का सेहरा बल्लेबाजों के सिर बांधा.

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारत की टी20 टीम ने पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया में गजब की वापसी की. भारतीय टीम हार से शुरुआत के बावजूद लगातार दो मैच जीतकर सीरीज जीत की दहलीज पर पहुंच गई है. भारत ने चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. इस जीत से कप्तान सूर्यकुमार यादव गदगद हैं. सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय अपने बल्लेबाजों को दिया है, खासकर ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को. सूर्या ने कहा कि गौती भाई वही बातें कह रहे थे जो मैं भी कहना चाहता था. वॉशिंगटन सुंदर ने अच्छी गेंदबाजी की.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने गोल्ड कोस्ट में खेले गए मुकाबले में जीत के बाद कहा, ‘जीत का श्रेय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को जाता है. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को अहसास हो गया था कि यह 200-220 का विकेट नहीं था. उन्होंने समझदारी से बल्लेबाजी की. बाहर से भी मैसेज बिल्कुल साफ था. गौती भाई वही बातें कह रहे थे जो मैं भी कहना चाहता था. थोड़ी ओस थी, लेकिन उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की वह कमाल की थी. ऐसे गेंदबाज होना अच्छा है जो आपको 2-3 ओवर दे सकें. और जरूरत पड़ने पर चार ओवर भी. वाशी चार ओवर फेंक सकता है. अंतिम मैच के लिए बहुत उत्साहित हूं.’

सूर्यकुमार यादव ने जीत का सेहरा बल्लेबाजों के सिर बांधा.

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा दिया. भारत के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम वाशिंगटन सुंदर (तीन रन पर तीन विकेट), अक्षर पटेल (20 रन पर दो विकेट) और शिवम दुबे (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए. नाथन एलिस (21 रन पर तीन विकेट) और एडम जंपा (45 रन पर तीन विकेट) ने इससे पहले अंतिम ओवरों में भारत को लगातार झटके दिए जिससे एक समय दो विकेट पर 121 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही मेहमान टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी.

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 39 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 46 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. अभिषेक शर्मा (28), शिवम दुबे (22) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. अक्षर ने अंत में 11 गेंद में नाबाद 21 रन बनाकर भारत का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव में रखा. मैथ्यू शॉर्ट (25) ने अर्शदीप सिंह (22 रन पर एक विकेट) पर चौके के साथ खाता खोला और फिर इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में भी छक्का और चौका मार.

मार्श ने भी जसप्रीत बुमराह (27 रन पर एक विकेट) और अर्शदीप पर चौके मारे. अक्षर ने शॉर्ट को एलबीडब्ल्यू करके इस साझेदारी को तोड़ा. फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद विकेटों से टकरा रही थी. जोश इंग्लिस (12) ने आते ही बुमराह पर दो चौके मारे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पावर प्ले में एक विकेट पर 48 रन बनाए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत का सेहरा किसके सिर बांधा? बोले- गौती भाई…



Source link