तोल कांटे जब्त करने पर भड़के सब्जी विक्रेता: देवास में सड़क पर सब्जी फैलाकर चक्काजाम; व्यापार करने जगह की मांग – Dewas News

तोल कांटे जब्त करने पर भड़के सब्जी विक्रेता:  देवास में सड़क पर सब्जी फैलाकर चक्काजाम; व्यापार करने जगह की मांग – Dewas News


देवास में गुरुवार शाम को ठेले लगाकर व्यापार करने वाले लोगों ने नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया। केला देवी क्षेत्र के इन विक्रेताओं ने सड़क पर सब्जी फेंककर और कुछ देर के लिए चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने नगर निगम की टीम पर उनके तोल कांट

.

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नगर निगम उन्हें लगातार परेशान कर रहा है और उनके तोल कांटे जब्त कर लिए गए हैं। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें व्यापार के लिए एक निश्चित स्थान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी उन्हें अपना धंधा बंद करने के लिए कह रहे हैं, जिससे उनके जीवन यापन पर संकट आ गया है।

इस मामले में नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वे आयुक्त से चर्चा करेंगे और जो भी निर्णय होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान एक महिला को बातचीत करते समय चक्कर भी आ गए। चक्का जाम की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा, पुलिस बल और यातायात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क को सुचारू करवाया।

कोतवाली थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि ठेला संचालक अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम पहुंचे थे। उनके द्वारा सड़क पर सब्जी फेंकी गई, जिससे उनका ही नुकसान हुआ।



Source link