गुरुवार को सिटी बस ऑफिस में विधानसभा क्षेत्र 3 और 5 में आने वाले वार्डों के विकास कामों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है।
.
महापौर बोले समय में काम पूरा करें, नहीं तो कार्रवाई करेंगे
महापौर ने विधानसभा 03 के अंतर्गत जोन क्रमांक 3, 11, 12 एवं 18 तथा विधानसभा 05 के अंतर्गत जोन क्रमांक 8, 9, 10, 11, 18 एवं 19 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 37, 40, 41, 42, 43, 44, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 54, 55, 56, 57, 59, 60, 61, 62, 63, एवं 64 के सड़क निर्माण, सीवरेज, उद्यान विकास, संजीवनी क्लिनिक, योग शेड निर्माण सहित अन्य विकास कामों की वार्ड वार समीक्षा की। महापौर ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी ठेकेदार या एजेंसियां टेंडर एवं अनुबंधित काम ले रही हैं, वे समय पर काम पूर्ण करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सिटी बस ऑफिस में आयोजित की गई बैठक।
कामों को जल्दी पूरा करें
महापौर ने रीगल चौराहा से मधुमिलन चौराहा तक बनने वाली आदर्श रोड परियोजना में काम की धीमी गति और गुणवत्ता पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत यह काम 100 दिनों में पूर्ण होना था, लेकिन आज तक डिजिटल पोलार्ड और अन्य आकर्षक तत्व नहीं बने हैं। यह स्थिति अस्वीकार्य है।
इसी प्रकार मरीमाता चौराहा से इमली बाजार चौराहा के बीच बनने वाली सड़क के फुटपाथ निर्माण, पोल शिफ्टिंग आदि कामों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को किसी भी कारण से खोदना अनुचित है। जिन ठेकेदारों को एलओएल व कार्यादेश जारी हो चुके हैं, वे तत्काल काम शुरू प्रारंभ करें। उन्होंने जीवन रेखा मार्ग में बाधक अतिक्रमण हटाने, आवासीय क्षेत्रों में व्यवसायिक निर्माण रोकने तथा पेचवर्क कामों में गति लाने के लिए अतिरिक्त टीम लगाकर समय सीमा में काम पूरा करने के लिए कहा है।

बैठक में शामिल महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलु शुक्ला।
नहीं कर दिया जाएगा ब्लैकलिस्टेड
बैठक में प्रत्येक जोन में चल रहे उद्यान विकास कामों, यूरेशिया गार्डन निर्माण और पेयजल टंकियों से जलप्रदाय की स्थिति की समीक्षा की गई। महापौर ने निर्देश दिए कि झोन क्षेत्र में जलप्रदाय संतुलित एवं व्यवस्थित रहे, पानी का अपव्यय रोका जाए तथा अमृत-2 योजना के अंतर्गत शेष वार्डों में सीवरेज एवं सड़क कामों की जनसहयोग आधारित योजना तैयार की जाए।महापौर ने कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा अनुबंध के बाद भी काम शुरू नहीं किए जा रहे, उन्हें झोनल अधिकारी मौके पर बुलाकर काम शुरू करवाएं, नहीं तो उनकी अमानत राशि जब्त कर ब्लैकलिस्टेड किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़क किनारे अवैध ठेले एवं कब्जे को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हटाया जाए।
उच्च स्तरीय ऑडिटोरियम बनाने के योजना तैयार करें – विधायक शुक्ला
विधायक गोलू शुक्ला ने मधु मिलन चौराहा से रीगल रीगल चौराहा तक निमित्त आदर्श रोड निर्माण में हुए खर्च, शेष कामों की स्थिति एवं जीवन रेखा मार्ग पर रिटेनिंग वॉल निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने अवैध व्यवसायिक निर्माण पर आपत्ति जताते हुए विधानसभा क्षेत्र में एक उच्च स्तरीय ऑडिटोरियम बनाने के लिए भूमि चिह्नांकन और योजना तैयार करने के लिए कहा है।
वहीं विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि आवासीय स्वीकृति वाले क्षेत्रों में होटल, हॉस्टल या व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होना अनुचित है। इस पर निगम नियमानुसार कार्रवाई करे। उन्होंने पार्षदों से राजस्व वसूली में सहयोग करने की अपील की। हार्डिया ने सोमनाथ की जूनी चाल क्षेत्र में आवश्यक अधोसंरचना विकास काम करने एवं नर्मदा परियोजना के तहत पेयजल वितरण सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए है।

बैठक में पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में ये हुए शामिल
बैठक में निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, विधायक गोलु शुक्ला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा मामा, राजेश उदावत, पार्षदगण गजानंद गावड़े, सुरेश टाकलकर, पंखुड़ी जैन डोसी, रूपाली पेढारकर, भावना चौधरी, रूपा पांडे, मृदुल अग्रवाल, संगीता जोशी, निशा रूपेश देवलिया, पुष्पेंद्र पाटीदार, मुद्रा शास्त्री, सुनीता सोनगरा, विजयलक्ष्मी गौहर, महेश बसवाल, मलखान कटारिया, सावित्री बाई, प्रणव मंडल, राजीव जैन, रूबीना इकबाल खान, सेफु आकाश कुशवाह, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, विवेक सिन्हा, भावेश दवे, निगम के अपर आयुक्तगण, जोनल अधिकारी, विभागीय प्रमुख एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।