कार्तिक क्या अफरीदी से मिलाएंगे हाथ? हांगकांग में भी छाया रहेगा भारत-पाक विवाद

कार्तिक क्या अफरीदी से मिलाएंगे हाथ? हांगकांग में भी छाया रहेगा भारत-पाक विवाद


Last Updated:

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2025: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें शुक्रवार को आमने सामने होंगी. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों का आमना सामना होगा. भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान की बागडोर अब्बास अफरीदी के हाथों में है. क्या दिनेश कार्तिक पाकिस्तान के कप्तान से हाथ मिलाएंगे. इससे पहले एशिया कप में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था जिसको लेकर पाकिस्तान ने खूब हो हल्ला किया था.

भारत पाकिस्तान शुक्रवार का हांगकांग में होंगे आमने सामने.

नई दिल्ली. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार (7 नवंबर) से हो रही है. पहले ही दिन भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी. भारत और पाकिस्तान को पूल सी में रखा गया है. पाकिस्तान की कप्तानी अब्बास अफरीदी कर रहे हैं. विवादों से भरे एशिया कप के बाद क्रिकेट की इन दिग्गज टीमों के बीच तनाव बढ़ गया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हांगकांग सिक्सेस 2025 में भी भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं करेंगे.

छह ओवरों का इस टूर्नामेंट की सात साल बाद 2024 में वापसी हुई थी. पिछले एडिशन में आसिफ अली के 55(14) रनों की बदौलत पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 120 रनों का लक्ष्य केवल पांच ओवरों में हासिल कर लिया था. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में हुए एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान तीन मौकों पर ग्रुप चरण में, सुपर फोर और फाइनल में आमने-सामने हुए थे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच सीमा पार तनाव के कारण ये मैच विवादों के साये में रहे.

भारत पाकिस्तान शुक्रवार का हांगकांग में होंगे आमने सामने.

एशिया कप में सूर्यकुमार यादव ने किया था हाथ मिलाने से इनकार
टूर्नामेंट में दोनों टीमें आमने-सामने थीं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने का बहिष्कार करने का फैसला किया था. भारतीय खिलाड़ियों ने टॉस के समय या मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. जिसके लिए उन्हें ग्रुप चरण के बाद क्रिकेट जगत की आलोचना का सामना करना पड़ा. हालांकि भारत अपने रुख पर कायम रहा और बाकी दो मैचों में भी पाकिस्तान को नजरअंदाज करता रहा. अभी तक किसी भी खिलाड़ी या एसोसिएशन ने दोनों टीमों के बीच हांगकांग सिक्सेस मैच के बारे में बात नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि कार्तिक और उनकी टीम एक बार फिर अब्बास अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम से पारंपरिक हाथ मिलाने से परहेज करेगी.

12 टीमें लेंगी हिस्सा
इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और मेजबान हांगकांग के साथ चीन शामिल है. कुवैत के पदार्पण से इस वैश्विक आयोजन में एक नया रोमांचक आयाम जुड़ गया है. तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 29 मैच खेले जाएंगे. जिसमें नॉकआउट दौर से पहले 12 लीग मैच शामिल हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कार्तिक क्या अफरीदी से मिलाएंगे हाथ? हांगकांग में भी छाया रहेगा भारत-पाक विवाद



Source link