भाजपा नेता के घर में घुसकर गुलेल से हमला: राजगढ़ में दो घायल; डकैती करने आए बदमाशों का वीडियो आया, एक आरोपी गिरफ्तार – rajgarh (MP) News

भाजपा नेता के घर में घुसकर गुलेल से हमला:  राजगढ़ में दो घायल; डकैती करने आए बदमाशों का वीडियो आया, एक आरोपी गिरफ्तार – rajgarh (MP) News


भाजपा नेता के घर में चोरी करने घुसे लोग।

राजगढ़ के सारंगपुर में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी गोकुल दंडवानी के घर पर डकैती की कोशिश की गई। परिवार की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात टल गई, लेकिन बदमाशों के गु

.

यह घटना पाडल्या रोड वार्ड क्रमांक 07 की है। रात करीब 1 बजे गोकुल दंडवानी ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध लोगों को दीवार फांदकर घर में घुसते देखा। उन्होंने तुरंत परिवार को सतर्क किया और सभी छत पर जाकर देखने लगे। जैसे ही परिवार ने शोर मचाया, बदमाशों ने गुलेल से पथराव कर हमला कर दिया।

गुलेल से हमला करने पर दो लोगों को चोट आई है।

पुलिस आरोपी को शाजापुर अस्पताल लेकर पहुंची थी।

पुलिस आरोपी को शाजापुर अस्पताल लेकर पहुंची थी।

दो पर हमला, चेहरे और आंखों में आई गंभीर चोटें गुलेल से किए गए हमले में योगेश दंडवानी (पुत्र) और राजेश दंडवानी (भतीजे) के चेहरे और आंखों में गंभीर चोटें आईं। दोनों लहूलुहान हो गए और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अफरा-तफरी के दौरान एक बदमाश भागने की कोशिश में दीवार से फिसलकर नीचे गिर पड़ा, जिसे स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही एसडीओपी अरविंद सिंह और थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।लोगों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य फरार बदमाशों की तलाश में कपिलेश्वर मेले सहित आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।

घर के अंदर घुसने का वीडियो सामने आया है।

घर के अंदर घुसने का वीडियो सामने आया है।

घर के लोगों के जागने के बाद भागते चोर।

घर के लोगों के जागने के बाद भागते चोर।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाशों ने पहले घर की निगरानी की थी।

दंडवानी परिवार के घर पर वर्ष 2006 और 2013 में भी डकैती की घटनाएं हो चुकी हैं। तब भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस बार भी परिवार की सतर्कता और पुलिस की तेजी से बड़ी घटना टल गई। घटना के बाद नगर के व्यापारी वर्ग में दहशत और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और मुख्य बाजार क्षेत्रों में निगरानी तेज करने की मांग की है।



Source link