Last Updated:
हार्दिक पंड्या इनदिनों नए हेयरस्टाइल में दिखाई दे रहे हैं. एशिया कप से पहले उन्होंने अपने बालों को नया लुक दिया था. फिलहाल वह अपने घर पर हैं. पंड्या ने सोशल मीडिया पर नए हेयर स्टाइल में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसे देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अपने पुराने दिन याद आ गए. पीटरसन ने पंड्या से इस दौरान बालों से संबंधित एक सवाल भी पूछा है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं. पंड्या खाली समय में अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग समय बिता रहे हैं.हाल में उन्होंने माहिका संग कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं. पंड्या को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को एशिया कप में नए हेयर स्टाइल में देखा गया. उन्होंने अपने बालों में कलर करवाया हुआ है. पंड्या की फोटो देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अपने पुराने दिन याद आ गए.पीटरसन ने पंड्या की फोटो पर रिएक्ट किया है. हालांकि पीटरसन के सवाल का जवाब पंड्या ने अभी तक नहीं दिया है.
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हाल में कुछ वीडियो और कुछ फोटो शेयर किए हैं. कुछ फोटो में वह अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हैं जबकि कुछ तस्वीरों में वह अकेले हैं. पंड्या की एक फोटो शर्टलेस है और वह सिर्फ शॉट्स पहने हुए हैं. उनका नया हेयर स्टाइल उनके फैंस को खूब भा रहा है. इस फोटो पर केविन पीटरसन ने हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा, ‘क्या आप मेरी स्कंक हेयरस्टाइल वापस ला रहे हैं?’ इसपर पंड्या के जवाब का इंतजार है. हार्दिक ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. केविन पीटरसन ने 2005 में एशेज के दौरान पहली बार अपनी बालों को कुछ ऐसा ही लुक दिया था. जो काफी वायरल हुआ था.
हार्दिक पंड्या को माहिका ने किया किस
हार्दिक पंडया ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपनी कार की साबुन से धुलाई कर रहे हैं. उनकी इस कार की धुलाई में मदद नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा कर रही हैं. माहिका पाइप से कार पर पानी डाल रही हैं जबकि हार्दिक कार को रगड़ रगड़कर साफ कर रहे हैं. इसी दौरान हार्दिक को माहिका शर्मा किस करती दिखाई देती हैं.
पंड्या को चोट श्रीलंका के खिलाफ मैच में लगी
हार्दिक पंड्या को क्वाड्रिसेप्स में चोट श्रीलंका के खिलाफ सुपर-फोर मुकाबले के दौरान लगी थी, जो फाइनल से ठीक पहले हुआ था. उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए और दूसरी पारी में नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सिर्फ सात रन देकर एक विकेट लिया. जल्द ही उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए देखा गया और वह बाकी पारी के लिए मैदान पर नहीं लौटे, जबकि मैच सुपर-ओवर में चला गया, जिसे भारत ने जीता. पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं खेले और ऑस्ट्रेलिया के चल रहे दौरे के लिए उन्हें न तो वनडे और न ही टी20 टीम में शामिल किया गया.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें